Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»50 साल से संथाल परगना के 11,586 गांवों का सर्वे लंबित : विधानसभा में उठा मुद्दा
#Trending

50 साल से संथाल परगना के 11,586 गांवों का सर्वे लंबित : विधानसभा में उठा मुद्दा

By Muzaffar HussainDecember 11, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : संथाल परगना प्रमंडल में पिछले लगभग 50 वर्षों से लंबित सर्वे-सेटलमेंट का मुद्दा एक बार फिर सदन में गूंजा। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू ने ध्यानाकर्षण सूचना के तहत इस महत्वपूर्ण विषय को उठाते हुए बताया कि संथाल परगना में 1973 से सर्वे-सेटलमेंट का कार्य चल रहा है, लेकिन आज तक यह पूरा नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि प्रमंडल के कुल 12,273 गांवों में सर्वे होना है, जबकि लगभग पांच दशकों में केवल 687 गांवों का ही सर्वे पूरा हो पाया है। शेष 11,586 गांव अब भी लंबित हैं, जो प्रशासनिक स्थिति पर सवाल खड़े करते हैं।

विधायक मुर्मू ने कहा कि इतने विशाल क्षेत्र में सर्वे जैसे महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम देने के लिए भारी मात्रा में मानव संसाधन की जरूरत है, लेकिन वर्तमान में 25 सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों की जगह केवल दो अधिकारियों के सहारे काम चल रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि अतिरिक्त सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाए, ताकि सर्वे का काम तेजी से आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि सर्वे-सेटलमेंट के पूरा न होने से ग्रामीणों को जमीन संबंधी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जवाब में भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरूआ ने माना कि मानव संसाधन की कमी इस कार्य में सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने बताया कि संथाल परगना ही नहीं, राज्य के अन्य प्रमंडलों में भी सर्वे-सेटलमेंट का काम काफी पीछे चल रहा है। मंत्री ने जानकारी दी कि सीआई की परीक्षा का परिणाम जल्द जारी होगा, जिससे कुछ पदों पर नियुक्ति संभव होगी। इसके अलावा कुछ पदों को प्रोन्नति के माध्यम से भी भरा जाएगा, जिससे सर्वे कार्य में राहत मिलेगी।

मंत्री बिरूआ ने बताया कि सर्वे कार्य में आधुनिक तकनीक का उपयोग करने का प्रयास भी किया गया है। सर्वे टीम केरल और कर्नाटक जाकर आधुनिक सर्वे पद्धतियों, विशेषकर ड्रोन तकनीक का अध्ययन कर चुकी है। झारखंड में भी ड्रोन की मदद से सर्वे शुरू किया गया था, लेकिन कई जगह ग्रामीणों के विरोध के कारण इसे रोक देना पड़ा। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द अतिरिक्त सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों की नियुक्ति करेगी, ताकि संथाल परगना में इस लंबे समय से लंबित काम को गति दी जा सके और इसे समय पर पूरा किया जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.