फॉण्ट कनवर्टर NEW

SSP आवास के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा, आत्मदाह करने पहुंची महिला को पुलिस ने रोका

राजधानी रांची में रविवार सुबह SSP आवास के सामने एक महिला के पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। महिला अपने बच्चे की बरामदगी नहीं होने से परेशान होकर आत्मदाह करने के इरादे से वहां पहुंची थी। हालांकि, सूचना मिलते ही लालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची में रविवार सुबह SSP आवास के सामने एक महिला के पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। महिला अपने बच्चे की बरामदगी नहीं होने से परेशान होकर आत्मदाह करने के इरादे से वहां पहुंची थी। हालांकि, सूचना मिलते ही लालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया।

पति पर नवजात बच्चे का सौदा करने का आरोप

जानकारी के अनुसार, महिला पहले मानव तस्करी का शिकार हो चुकी है। उसका आरोप है कि शादी के बाद पति ने भी उसे धोखा दिया और उसके नवजात बच्चे का सौदा कर दिया। इसके बाद से महिला अपने बच्चे को वापस पाने के लिए लगातार पुलिस से गुहार लगा रही है।

महिला का कहना है कि वह बच्चे की तलाश में कई बार थाने जा चुकी है, लेकिन अब तक उसे बच्चा नहीं मिल पाया है। इससे परेशान होकर वह रविवार सुबह एसएसपी आवास पहुंच गई।

डीएनए रिपोर्ट नहीं आने से अटका मामला

बताया जा रहा है कि महिला ने जिस बच्चे को अपना बताया है, उसकी पहचान के लिए डीएनए जांच कराई गई है। हालांकि, जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। इस कारण बच्चे को महिला के हवाले नहीं किया जा सका है।

बच्चे को पाने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रही महिला रविवार को आत्मदाह करने के इरादे से एसएसपी आवास के सामने पहुंची थी। लालपुर पुलिस ने समय रहते उसे रोक लिया। फिलहाल डीएनए जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram