नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ ने 12 साल का सफर पूरा कर लिया है। रविवार को इसके 139वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कार्यक्रम से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि मन की बात उनके लिए सिर्फ एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों के प्रयासों को जानने और समझने की यात्रा है।
पीएम मोदी ने कहा कि 12 साल पहले विजयदशमी के दिन उन्होंने रेडियो के माध्यम से लोगों से बातचीत की शुरुआत की थी। इन वर्षों में उन्हें देश के अलग-अलग हिस्सों में अच्छे काम करने वाले लोगों के बारे में जानने का मौका मिला।
मन की बात को बताया तीर्थयात्रा के समान
प्रधानमंत्री ने कहा कि मन की बात उनके लिए किसी तीर्थयात्रा से कम नहीं है। इस कार्यक्रम के जरिए वे लोगों के प्रयासों को करीब से समझते हैं और समाज के लिए उनके योगदान को सम्मान देते हैं।
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से संवाद करते हैं। इसमें वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों के कार्यों और जनभागीदारी से जुड़े प्रयासों का जिक्र करते हैं।



