फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

नई छात्राओं के स्वागत में सजा मंच, महिला कॉलेज चाईबासा में हुआ प्रेरणादायक कार्यक्रम

Chaibasa News: महिला कॉलेज चाईबासा के राजनीति विज्ञान विभाग में गुरुवार को स्नातक सेमेस्टर वन (2025–29) की नई छात्राओं के लिए स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्या रूपकला माधुरी खालखो ने विभाग के अन्य शिक्षकों के साथ संयुक्त रूप से दीप

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Chaibasa News: महिला कॉलेज चाईबासा के राजनीति विज्ञान विभाग में गुरुवार को स्नातक सेमेस्टर वन (2025–29) की नई छात्राओं के लिए स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्या रूपकला माधुरी खालखो ने विभाग के अन्य शिक्षकों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

स्वागत समारोह में विभागाध्यक्ष डॉ. रूबी कुमारी ने छात्राओं को अनुशासित जीवन के महत्व के बारे में जानकारी दी और कहा कि कॉलेज जीवन सीखने और आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण समय होता है। विभाग के प्रोफेसर सोनामाई सुंडी ने छात्राओं को बड़े सपने देखने, अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखने और प्रतिदिन नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मंच संचालन प्रियंका कुमारी और सुनीता सिंकु ने किया। समारोह में वरिष्ठ छात्राओं ने नवप्रवेशी छात्राओं का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram