फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, छह आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur News: शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सीतारामडेरा और मानगो क्षेत्र में अलग–अलग जगहों पर की गई छापेमारी में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सीतारामडेरा और मानगो क्षेत्र में अलग–अलग जगहों पर की गई छापेमारी में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 60 पुड़िया ब्राउन शुगर, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए अधिकांश आरोपी पूर्व से ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और कई बार जेल जा चुके हैं।

गुरुवार को पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय-1 भोला प्रसाद ने बताया कि बीती रात करीब 7.40 बजे पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि सीतारामडेरा स्लैग रोड स्थित न्यू सीतारामडेरा पार्क में ब्राउन शुगर का सौदा किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और वहां से बादल बनिया (25) एवं गौरव राम (25) को मौके से दबोच लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से 15 पुड़िया ब्राउन शुगर और नगद राशि बरामद की गई। दोनों पर हत्या, चोरी, लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। बादल बनिया हाल ही में चर्चित टकलू हत्याकांड में जेल से बाहर आया था।

इसी दौरान मानगो पुल के पास स्वर्णरेखा नदी किनारे भी पुलिस टीम ने अलग से छापेमारी अभियान चलाया। यहां भी अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद–फरोख्त की जा रही थी। पुलिस ने चार युवकों — शिवाजी गोप उर्फ नाडू, सर्जन कुमार उर्फ साजन, अता मोहम्मद और टुनटुन यादव — को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 45 पुड़िया ब्राउन शुगर, 6,650 रुपये नगद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार इन चार में से तीन आरोपी पहले भी नशा कारोबार, मारपीट, चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों में जेल जा चुके हैं और लगातार अपराध में लिप्त रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आने वाले दिनों में इस कार्रवाई को और व्यापक किया जाएगा। सभी आरोपियों को कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram