Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»वजन क्यों नहीं बढ़ता? आयुर्वेद बताता है असली कारण और आसान उपाय
Adda More..

वजन क्यों नहीं बढ़ता? आयुर्वेद बताता है असली कारण और आसान उपाय

आयुर्वेद कहता है—वजन बढ़ाने से पहले पाचन को मजबूत करें
By Samsul HaqueNovember 24, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Health News: अक्सर ऐसा होता है कि लोग भरपूर खाना खाते हैं, मिठाइयाँ और भारी भोजन लेते हैं, फिर भी वजन बढ़ता नहीं है। लेकिन जैसे ही बीमार होते हैं, वजन तेजी से गिर जाता है। आयुर्वेद इस पूरी प्रक्रिया को “पाचन अग्नि” यानी डाइजेस्टिव फायर से जोड़कर देखता है। विशेषज्ञों के अनुसार सही तरह से वजन बढ़ाना तभी संभव है, जब शरीर की पाचन शक्ति मजबूत हो।

सुबह की शुरुआत ऐसे करें

आयुर्वेद में सुबह उठकर गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इससे मेटाबॉलिज्म सुधरता है और पाचन प्रक्रिया सक्रिय होती है। इसके बाद नाश्ते में केला, खजूर और अंजीर से बना शेक लेने की सलाह दी जाती है। यह पेय ऊर्जा, प्रोटीन और हेल्दी फैट का अच्छा स्रोत है, जो शरीर में स्वस्थ वजन बढ़ाने का आधार बनता है।

दोपहर और रात की प्लेट कैसी हो

दोपहर के भोजन में दाल और सब्जियों को जगह देना जरूरी है, जबकि रोटी की मात्रा हल्की रखें। रात में दलिया, खिचड़ी या सूप जैसा हल्का भोजन पाचन को राहत देता है। सोने से पहले गर्म दूध में एक चम्मच घी मिलाकर पीने से शरीर में बल बढ़ता है और खून की गुणवत्ता भी सुधरती है।

आयुर्वेदिक नुस्खे जो शरीर को भीतर से मजबूत करते हैं

आयुर्वेद में वजन बढ़ाने के लिए छैना को बहुत उपयोगी माना गया है। यह मांसपेशियों को मजबूती देता है और हीमोग्लोबिन बढ़ाता है। इसके साथ ही अश्वगंधा चूर्ण का रात में दूध के साथ सेवन muscles को ताकत देता है और धीरे-धीरे वजन बढ़ाने में मदद करता है। घी, केला और मिश्री का मिश्रण भी कई लोगों के लिए कारगर माना गया है।

इसके अलावा दूध में बादाम, खजूर, इलायची और केसर मिलाकर बनने वाला आयुर्वेदिक पेय शरीर को आवश्यक पोषक तत्व देता है और धीरे-धीरे वजन बढ़ाता है।

आयुर्वेद का कहना है कि वजन बढ़ाना सिर्फ ज्यादा खाने का मामला नहीं है, बल्कि पाचन, दिनचर्या और नींद तीनों का संतुलन जरूरी है। यदि ये मजबूत हों, तो शरीर स्वाभाविक रूप से तंदुरुस्त और ऊर्जावान बनता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बारिश के मौसम में बच्चों को बीमारियों से कैसे बचाएं? पैरेंट्स अपनाएं ये टिप्स

July 4, 2026

बच्चों को गलत संगत से कैसे बचाएं? पैरेंट्स आजमाएं ये 4 जादुई तरीके

July 4, 2026

बफैलो हंप का मुख्य कारण हो सकता है कुशिंग सिंड्रोम, रहें सावधान

July 3, 2026

RECENT ADDA.

आसंगी चेक डैम में बड़ा हादसा, नहाने गए दो किशोर डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

July 4, 2026

5 जुलाई को रोटरैक्ट क्लब चाईबासा की नई टीम संभालेगी जिम्मेदारी, होगा भव्य पदस्थापन समारोह

July 4, 2026

RPS कॉलेज में युवा संवाद का उत्साह, CRPF कमांडेंट आनंद जेराई को भावभीनी विदाई

July 4, 2026

24 घंटे में चोरी का खुलासा, आजादनगर पुलिस ने सामान समेत 19 वर्षीय आरोपी को दबोचा

July 4, 2026

गुलमोहर हाई स्कूल के पूर्व छात्र को मिला ‘CEO of the Year’ अवॉर्ड, शहर में खुशी की लहर

July 4, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.