Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

पूजा समितियों की समस्याओं को लेकर ADM धनंजय कुमार और SSP राकेश रंजन से मिले पदाधिकारी

दुर्गा पूजा को लेकर रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों से मिला। समिति के वरीय उपाध्यक्ष लखपति कुमार साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम धनंजय कुमार और एसएसपी राकेश रंजन से मुलाकात कर पूजा समितियों की समस्याओं और जरूरी सुविधाओं को लेकर बातचीत की। साथ ही दोनों अधिकारियों को 19 अक्टूबर को होने वाले महाभंडारे में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

रांची: दुर्गा पूजा को लेकर रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों से मिला। समिति के वरीय उपाध्यक्ष लखपति कुमार साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम धनंजय कुमार और एसएसपी राकेश रंजन से मुलाकात कर पूजा समितियों की समस्याओं और जरूरी सुविधाओं को लेकर बातचीत की। साथ ही दोनों अधिकारियों को 19 अक्टूबर को होने वाले महाभंडारे में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

पूजा समितियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान लखपति कुमार साहू ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन की अहम भूमिका है। उन्होंने प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए अधिकारियों का आभार जताया।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

प्रतिनिधिमंडल ने पूजा पंडालों में जरूरी सरकारी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने और समितियों की समस्याओं का जल्द समाधान करने का आग्रह किया।

एडीएम ने बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का दिया भरोसा

लखपति कुमार साहू ने बताया कि एडीएम धनंजय कुमार ने पूजा समितियों को सहयोग देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार पूजा पंडालों को पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

महाभंडारे में शामिल होंगे अधिकारी

श्री मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर दुर्गा पूजा महाभंडारा आयोजन समिति की ओर से 19 अक्टूबर को महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति ने एडीएम धनंजय कुमार और एसएसपी राकेश रंजन को कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने पर सहमति जताई है।

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

इस मौके पर भास्कर वर्मा, रंजीत कुमार, संदीप कुमार साहू, दौलत कुमार साहू, भोला केसरी, अमित कुमार लाल और देवरत्न कुमार समेत समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *