फॉण्ट कनवर्टर NEW

पत्नी की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

Ranchi : गोंदा थाना क्षेत्र स्थित मिसिरगोंदा के लोहरा कोचा बस्ती में शुक्रवार की रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : गोंदा थाना क्षेत्र स्थित मिसिरगोंदा के लोहरा कोचा बस्ती में शुक्रवार की रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम शिबू कच्छप है, जिसने अपनी पत्नी राहिल कच्छप की हत्या की। दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से लगातार विवाद चल रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि शिबू को अपनी पत्नी पर शक था कि उसका किसी अन्य व्यक्ति से संबंध है। इसी शक के चलते दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार देर रात भी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर शिबू ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह अपनी बस्ती में ही छिप गया था।

शनिवार सुबह जब स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सदर डीएसपी संजीव बेसरा और गोंदा थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने थोड़ी ही देर में आरोपी को पकड़ लिया। डीएसपी बेसरा ने बताया कि आरोपी ने शक के कारण पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram