फॉण्ट कनवर्टर NEW

राहुल सिंह गिरोह के चार गुर्गे गिरफ्तार, टंडवा फायरिंग कांड का किया खुलासा!

Chatra News: चतरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए राजधर साइडिंग और एनटीपीसी टंडवा फायरिंग कांड का खुलासा कर दिया है। एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने बुधवार को पिपरवार थाना क्षेत्र से राहुल सिंह गिरोह के चार गुर्गों

अपनी भाषा में पढ़ें

Chatra News: चतरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए राजधर साइडिंग और एनटीपीसी टंडवा फायरिंग कांड का खुलासा कर दिया है। एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने बुधवार को पिपरवार थाना क्षेत्र से राहुल सिंह गिरोह के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है।

हथियार और पर्चे बरामद

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान कामता गांव निवासी असजद रजा, कल्याणपुर के महफूज आलम उर्फ लालू, ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के शाहजहां अंसारी और रातु काठीटांड़ के गुलजार अंसारी उर्फ राजू के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 7.65 एमएम की दो पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल और “राहुल सिंह आजाद सरकार” लिखे चार पर्चे बरामद किए हैं।

अपराधियों की थी बड़ी साजिश

टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल सिंह गिरोह के सदस्य कारो मैदान के पास किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी कर चारों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने 18 अगस्त को राजधर साइडिंग और 20 सितंबर को एनटीपीसी टंडवा में हाईवा वाहनों पर फायरिंग की बात स्वीकार की। इसका उद्देश्य कोल कंपनियों और ठेकेदारों से लेवी (उगाही) वसूलना था।

आपराधिक पृष्ठभूमि उजागर

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शाहजहां अंसारी के खिलाफ ठाकुरगांव, खलारी और कुडू थानों में चोरी, ठगी और जालसाजी के कई मामले दर्ज हैं। वहीं, महफूज आलम के खिलाफ चान्हो थाना में हत्या और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। पुलिस ने कहा कि गिरोह के सरगना राहुल सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी है।

पुलिस का दावा- अपराधियों का मनोबल तोड़ा

एसडीपीओ ने बताया कि इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय आपराधिक गिरोहों के मनोबल पर चोट पहुंची है। उन्होंने कहा कि पुलिस आने वाले दिनों में पूरे गिरोह का नेटवर्क ध्वस्त करेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram