फॉण्ट कनवर्टर NEW

पूर्व मंत्री के खिलाफ पुलिस अंगरक्षकों से मारपीट का आरोप, जीरो FIR दर्ज

Palamu : पूर्व मंत्री कृष्णानंद त्रिपाठी पर दो अंगरक्षकों से मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को सदर थाना में एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत जीरो FIR दर्ज की गई। थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने इसकी पुष्टि की है। इस

अपनी भाषा में पढ़ें

Palamu : पूर्व मंत्री कृष्णानंद त्रिपाठी पर दो अंगरक्षकों से मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को सदर थाना में एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत जीरो FIR दर्ज की गई। थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने इसकी पुष्टि की है। इस मामले में डीजीपी, जोनल आइजी, रेंज डीआइजी और एसपी से कार्रवाई की मांग भी की गई है।

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन की टीम ने पलामू में दोनों अंगरक्षकों से बातचीत की और उनके बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कर्ण कुमार सिंह ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर बताया कि 2 सितंबर को पूर्व मंत्री ने अपने प्रतिनियुक्त अंगरक्षक आरक्षी-632 रवीन्द्र रिखियासन और आरक्षी-592 गोपाल सिंह के साथ सड़क पर गाड़ी रोककर अभद्र व्यवहार और मारपीट की।

पत्र में कहा गया कि यह घटना सुरक्षा ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों की गरिमा और मनोबल को ठेस पहुंचाने वाली है। एसोसिएशन ने जोर देकर कहा कि सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आरोपी को बचाने की कोशिश की गई, तो इसके खिलाफ भी आंदोलन किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram