फॉण्ट कनवर्टर NEW

लाखाईडीह में पहली बार बना मतदान केंद्र, गांव वालों ने जताया आभार

Ranchi : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के लाखाईडीह गांव के लोगों के लिए यह चुनावी साल ऐतिहासिक साबित हुआ है। आज़ादी के सात दशक बाद पहली बार गांव में मतदान केंद्र की स्थापना हुई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्राम प्रधान कान्हु

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के लाखाईडीह गांव के लोगों के लिए यह चुनावी साल ऐतिहासिक साबित हुआ है। आज़ादी के सात दशक बाद पहली बार गांव में मतदान केंद्र की स्थापना हुई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू ने रांची स्थित उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देवेश दत्ता से उनके कार्यालय में मुलाकात की और पुष्प गुच्छ भेंट कर गांव की ओर से आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि अब तक गांव के कई मतदाताओं का नाम भीतरामदा चुनावी बूथ से जुड़ा हुआ था, जिसके कारण पिछली विधानसभा चुनाव में उन्हें मतदान के लिए उड़ीसा सीमा के नजदीकी बलियाबंदी और काहूतुका गांव तक 16 किलोमीटर का कठिन पहाड़ी रास्ता तय करना पड़ा था।

गांव के लोगों ने कहा कि इस बार जब उन्होंने अपने ही गांव के स्कूल भवन पर बने बूथ में मतदान किया, तो यह उनके लिए किसी पर्व से कम नहीं था। ग्राम प्रधान ने जानकारी दी कि पूरा गांव राज्य निर्वाचन आयोग की टीम का लाखाईडीह में भव्य स्वागत करना चाहता है।

इस दौरान उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देवेश दत्ता ने झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार से टेलीफोनिक वार्ता कर ग्रामीणों की भावनाओं से अवगत कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द लाखाईडीह गांव का दौरा करेंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान के साथ संताली लोकगायक सिमल टुडू और सत्यप्रकाश महतो भी मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram