Skip to content
Log In
कटिहार में घर-घर पहुंचेंगे स्वास्थ्यकर्मी, छूटे हुए बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा CM सम्राट चौधरी ने महाकवि विद्यापति को दी श्रद्धांजलि, राज्यपाल भी रहे मौजूद विधानसभा के स्थापना दिवस पर बोले राधाकृष्ण किशोर, अलग राज्य के संघर्ष को किया याद रेलवे ने जारी की कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट, यात्रा से पहले चेक करें तारीख झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन, कहा- यह इंसानियत और मानवता का मंदिर धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे! झारखंड सरकार ने बनाया खास प्लान राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया दुख लास वेगास जीपी में मैक्स वेरस्टैपेन की जीत, मैकलारेन का डबल पोडियम खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल

30 अगस्त को रांची में बड़ा राजस्व शिविर, मिलेगा प्रमाण-पत्र

Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में गुरुवार को राजस्व कार्यों की प्रगति को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिशोधन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों, दाखिल-खारिज वादों के निष्पादन और प्रमाण-पत्र वितरण की अद्यतन स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई।

उपायुक्त ने बताया कि 1 से 10 अगस्त 2025 तक परिशोधन पोर्टल पर पंजी-2 में सुधार हेतु दर्ज आवेदनों का शिविरों के माध्यम से निस्तारण किया गया है। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आगामी 30 अगस्त को शिविर का आयोजन कर निष्पादित मामलों के लाभुकों को प्रमाण-पत्र हर हाल में वितरित किया जाए।

यह भी पढ़ें: विधानसभा के स्थापना दिवस पर बोले राधाकृष्ण किशोर, अलग राज्य के संघर्ष को किया याद

बैठक में लंबित दाखिल-खारिज वादों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने 90 दिनों से अधिक आपत्ति सहित लंबित मामलों और 30 दिनों से अधिक आपत्ति रहित वादों को त्वरित निपटाने का आदेश अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व सेवाओं को पारदर्शी, त्वरित और सुगम बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने सभी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि तय समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करना सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को वास्तविक सुविधा मिल सके। बैठक में अपर समाहर्ता, सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी, भूमि सुधार उप-समाहर्त्ता, भू-अर्जन पदाधिकारी, जनसंपर्क पदाधिकारी और सभी अंचल अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: रेलवे ने जारी की कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट, यात्रा से पहले चेक करें तारीख

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *