फॉण्ट कनवर्टर NEW

30 अगस्त को रांची में बड़ा राजस्व शिविर, मिलेगा प्रमाण-पत्र

Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में गुरुवार को राजस्व कार्यों की प्रगति को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिशोधन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों, दाखिल-खारिज वादों के निष्पादन और प्रमाण-पत्र वितरण की अद्यतन स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई।

अपनी भाषा में पढ़ें

उपायुक्त ने बताया कि 1 से 10 अगस्त 2025 तक परिशोधन पोर्टल पर पंजी-2 में सुधार हेतु दर्ज आवेदनों का शिविरों के माध्यम से निस्तारण किया गया है। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आगामी 30 अगस्त को शिविर का आयोजन कर निष्पादित मामलों के लाभुकों को प्रमाण-पत्र हर हाल में वितरित किया जाए।

बैठक में लंबित दाखिल-खारिज वादों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने 90 दिनों से अधिक आपत्ति सहित लंबित मामलों और 30 दिनों से अधिक आपत्ति रहित वादों को त्वरित निपटाने का आदेश अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व सेवाओं को पारदर्शी, त्वरित और सुगम बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने सभी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि तय समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करना सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को वास्तविक सुविधा मिल सके। बैठक में अपर समाहर्ता, सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी, भूमि सुधार उप-समाहर्त्ता, भू-अर्जन पदाधिकारी, जनसंपर्क पदाधिकारी और सभी अंचल अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram