Skip to content
Log In
IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार

736 करोड़ राजस्व लक्ष्य की ओर राँची, 150 दुकानों की बंदोबस्ती से शुरू हुआ सफर

Ranchi : जिले में नई उत्पाद नियमावली (2025) के तहत खुदरा उत्पाद दुकानों की बंदोबस्ती प्रक्रिया ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से सफलतापूर्वक पूरी की गई। उपायुक्त सह बंदोबस्त पदाधिकारी मंजुनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में 22 अगस्त 2025 को समाहरणालय सभागार में आयोजित इस प्रक्रिया में कुल 1752 आवेदकों ने हिस्सा लिया।

कुल 150 दुकानों को 87 ग्रुपों में बांटकर लॉटरी की गई। शुरुआत उन तीन दुकानों से हुई, जिनमें सर्वाधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पहले इन दुकानों की लॉटरी का डेमो कराया गया और फिर सभी आवेदकों की उपस्थिति में शेष दुकानों की ई-लॉटरी प्रक्रिया संपन्न की गई। प्रत्येक दुकान के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं की घोषणा हुई। यदि प्रथम विजेता निर्धारित राशि जमा करने में असफल होता है, तो क्रमवार अगले आवेदक को मौका दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े

इस प्रक्रिया से सरकार को आवेदन शुल्क के रूप में 6 करोड़ 18 लाख 86 हजार 280 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राँची जिले में न्यूनतम गारंटी राजस्व (MGR) के रूप में 736 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें से 1 सितंबर 2025 से 31 मार्च 2026 की अवधि के लिए लगभग 449 करोड़ रुपये राजस्व की उम्मीद जताई गई है। पूरी प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष और पारदर्शी रही, जिसमें अधिकारियों की मौजूदगी और ऑनलाइन प्रणाली की भूमिका अहम रही।

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *