Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»51 आजीवन कारावासियों की रिहाई पर मुहर, मुख्यमंत्री हेमन्त की अध्यक्षता में बड़ा फैसला
#Trending

51 आजीवन कारावासियों की रिहाई पर मुहर, मुख्यमंत्री हेमन्त की अध्यक्षता में बड़ा फैसला

By Muzaffar HussainAugust 22, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 35वीं बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में राज्य के विभिन्न कारागारों में आजीवन सजा काट रहे 103 कैदियों के मामलों की गहन समीक्षा की गई। विचार-विमर्श के बाद 51 कैदियों की रिहाई पर सहमति बनी।

बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रत्येक कैदी की फाइल का विस्तार से अध्ययन किया। इसमें कैदियों के अपराध की प्रकृति, जेल में उनका आचरण, उम्र, पारिवारिक एवं सामाजिक स्थिति जैसी अहम जानकारियों को देखा गया। साथ ही न्यायालयों, जिलों के पुलिस अधीक्षकों, जेल अधीक्षकों और प्रोबेशन अधिकारियों की रिपोर्ट को भी ध्यान में रखा गया। समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन कैदियों ने 14 वर्ष या उससे अधिक समय तक सजा काट ली है और जेल में उनका व्यवहार अनुशासित रहा है, उन्हें समाज में एक नई शुरुआत का अवसर मिलना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रिहा होने वाले कैदियों को न सिर्फ समाज में पुनर्वासित किया जाए बल्कि उन्हें सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से भी जोड़ा जाए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि जिन कैदियों की उम्र अधिक है या जो बीमार और मानसिक रूप से कमजोर हैं, उनके लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और पुनर्वास योजनाएं बनाई जाएं।

बैठक में यह जानकारी भी दी गई कि वर्ष 2019 से अब तक राज्य के विभिन्न कारागारों से कुल 619 कैदियों को रिहा किया जा चुका है। इनमें से 558 कैदियों का भौतिक सत्यापन भी पूरा हो चुका है, जबकि शेष 61 मामलों की प्रक्रिया जारी है। रिहा हुए 619 कैदियों में से 470 कैदी सरकार की योजनाओं से पहले ही लाभान्वित हो चुके हैं। इनमें वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा और ई-श्रम कार्ड जैसी योजनाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि बाकी कैदियों को जल्द से जल्द इन योजनाओं से जोड़ा जाए ताकि वे समाज की मुख्यधारा में लौटकर सम्मानजनक जीवन जी सकें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि रिहा होने वाले सभी कैदियों को सामाजिक सुरक्षा का कवच प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस बैठक में मुख्यमंत्री के साथ-साथ अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता, कारा एवं सुधारात्मक सेवाओं के महानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पिठौरिया थाना पुलिस ने खनिज तस्करी मामले के आरोपी को किया गिरफ्तार*

July 13, 2026

गिद्धौर थाना से निलंबित हुए एसआई अमित कुमार गुप्ता बने सिमरिया थाना प्रभारी, उठने लगे सवाल चतरा जिले के गिद्धौर थाना से निलंबित किए गए एसआई अमित कुमार गुप्ता को सिमरिया थाना का प्रभारी बनाए जाने के बाद जिले में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। उनके नए पदस्थापन को लेकर आम लोगों के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक हलकों में भी सवाल उठाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, अमित कुमार गुप्ता पूर्व में गिद्धौर थाना में पदस्थापित थे, जहां एक मामले को लेकर उन्हें निलंबित किया गया था। अब विभागीय आदेश के बाद उन्हें सिमरिया थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इस फैसले के बाद लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि निलंबन झेल चुके अधिकारी को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी किस आधार पर दी गई। हालांकि पुलिस विभाग की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि सभी नियुक्तियां प्रशासनिक आवश्यकताओं और नियमों के तहत की जाती हैं। वहीं स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि किसी अधिकारी पर पहले कार्रवाई हो चुकी है, तो ऐसे मामलों में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है ताकि पुलिस व्यवस्था पर जनता का विश्वास कायम रहे। अब सभी की नजर इस बात पर है कि सिमरिया थाना में नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को लेकर क्या बदलाव देखने को मिलते हैं।।

July 13, 2026

मोबाइल-लैपटॉप से बढ़ रहा आंखों पर दबाव, जानिए देखभाल के असरदार टिप्स

July 13, 2026

RECENT ADDA.

पिठौरिया थाना पुलिस ने खनिज तस्करी मामले के आरोपी को किया गिरफ्तार*

July 13, 2026

बादाम खाने का सही तरीका जानिए, तभी मिलेगा दिमाग और शरीर को पूरा फायदा

July 13, 2026

गिद्धौर थाना से निलंबित हुए एसआई अमित कुमार गुप्ता बने सिमरिया थाना प्रभारी, उठने लगे सवाल चतरा जिले के गिद्धौर थाना से निलंबित किए गए एसआई अमित कुमार गुप्ता को सिमरिया थाना का प्रभारी बनाए जाने के बाद जिले में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। उनके नए पदस्थापन को लेकर आम लोगों के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक हलकों में भी सवाल उठाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, अमित कुमार गुप्ता पूर्व में गिद्धौर थाना में पदस्थापित थे, जहां एक मामले को लेकर उन्हें निलंबित किया गया था। अब विभागीय आदेश के बाद उन्हें सिमरिया थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इस फैसले के बाद लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि निलंबन झेल चुके अधिकारी को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी किस आधार पर दी गई। हालांकि पुलिस विभाग की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि सभी नियुक्तियां प्रशासनिक आवश्यकताओं और नियमों के तहत की जाती हैं। वहीं स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि किसी अधिकारी पर पहले कार्रवाई हो चुकी है, तो ऐसे मामलों में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है ताकि पुलिस व्यवस्था पर जनता का विश्वास कायम रहे। अब सभी की नजर इस बात पर है कि सिमरिया थाना में नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को लेकर क्या बदलाव देखने को मिलते हैं।।

July 13, 2026

मोबाइल-लैपटॉप से बढ़ रहा आंखों पर दबाव, जानिए देखभाल के असरदार टिप्स

July 13, 2026

बारिश में मक्खियों से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान उपाय, बीमारियां रहेंगी दूर

July 13, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.