फॉण्ट कनवर्टर NEW

33 हजार की ब्राउन शुगर बरामद, पुलिस ने 8 घंटे की कार्रवाई में दबोचा तस्कर

Ranchi : जिले की सुखदेवनगर थाना पुलिस ने नशे के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पहाड़ी टोला, इरगु रोड के पास रहने वाला युवक अपने घर के समीप

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : जिले की सुखदेवनगर थाना पुलिस ने नशे के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पहाड़ी टोला, इरगु रोड के पास रहने वाला युवक अपने घर के समीप नशे की अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को धर दबोचा।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवक की पहचान इरफान अंसारी उर्फ जुबेर आलम (35 वर्ष) के रूप में हुई है। छापेमारी के दौरान उसके पास से 3.11 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 33,530 रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही नशे की पैकिंग में प्रयुक्त एक प्लास्टिक की एल्युमिनियम फॉइल पाउच भी जब्त किया गया।

इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक कोतवाली प्रकाश सोय के नेतृत्व में गठित टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में सुखदेवनगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार साहु, उपनिरीक्षक बजरंग टोप्पो, सशस्त्र बल के जवान अनुपम प्रताप और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने घर के पास रहकर नशे की बिक्री करता था और इलाके के युवाओं को धीरे-धीरे इसकी चपेट में ला रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

गिरफ्तार इरफान अंसारी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(a)/22 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह किस नेटवर्क से जुड़ा था और नशे का यह जाल कहां-कहां तक फैला हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram