फॉण्ट कनवर्टर NEW

सीसीटीवी से पति पर रखती थी नजर, इश्क में अंधी पत्नी और प्रेमी पहुंचे सलाखों के पीछे

Ranchi : जिले के पिठौरिया थाना क्षेत्र में घटित लुम्बा उरांव हत्याकांड का पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर उद्भेदन कर दिया। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी गीता देवी और उसके प्रेमी इरफान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : जिले के पिठौरिया थाना क्षेत्र में घटित लुम्बा उरांव हत्याकांड का पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर उद्भेदन कर दिया। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी गीता देवी और उसके प्रेमी इरफान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों के बीच पिछले आठ वर्षों से अवैध संबंध थे और पति लुम्बा उरांव इसका विरोध करता था। इसी वजह से दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।

डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर ग्रामीण एसपी और वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रथम के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। इसमें थाना प्रभारी पिठौरिया और पुलिस बल शामिल थे। छापेमारी के बाद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि गीता देवी पिछले डेढ़ साल से अपने पति को छोड़कर प्रेमी इरफान के साथ रह रही थी। मृतक की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उसने अपने पति के कमरे में सीसीटीवी कैमरा तक लगवाया था, जिसका एक्सेस वह और इरफान दोनों के मोबाइल में रखते थे।

हत्या की योजना के तहत 19 अगस्त को गीता देवी ने अपने देवर के मोबाइल से लुम्बा उरांव को फोन कर कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय गेट के पास बुलाया। 20 अगस्त को जब लुम्बा वहां पहुंचा तो इरफान उसे अपने साथ ले गया। पहले उसे शराब पिलाई और फिर अमूल कुल पेय पदार्थ में नींद की 10-15 गोलियां मिलाकर पिलाई गईं। बेहोश होने पर इरफान ने अपनी मारुति ओमनी कार में लुम्बा की गर्दन दबाकर हत्या कर दी और शव को मौवनाजारा-सिमलबेड़ा मार्ग पर फेंक दिया।

पुलिस ने छापामारी के दौरान हत्या में प्रयुक्त मारुति ओमनी (JH01DA-4186), एक मोटरसाइकिल (JH01CR-2403), शराब की बोतल, अमूल कुल के डिब्बे, नींद की गोलियों के पैकेट और दोनों अभियुक्तों के मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

इस सफल कार्रवाई में वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रथम अमर कुमार पांडेय, थाना प्रभारी पिठौरिया अभय कुमार, उप निरीक्षक सत्यदेव प्रसाद, संतोष यादव, दीनबंधु दुबे और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि यह हत्या अवैध प्रेम संबंध का नतीजा है और दोनों अभियुक्तों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram