फॉण्ट कनवर्टर NEW

यूरिया खाद की किल्लत से भड़के किसान, ट्रक आते ही मचा हंगामा, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

Palamu : पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिला अंतर्गत श्री बंशीधर नगर क्षेत्र के किसान इन दिनों यूरिया खाद की भारी कमी से परेशान हैं। धान की फसल के अहम चरण में जब यूरिया सबसे ज्यादा जरूरी है, तभी इसकी उपलब्धता न होने से किसानों में

अपनी भाषा में पढ़ें

Palamu : पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिला अंतर्गत श्री बंशीधर नगर क्षेत्र के किसान इन दिनों यूरिया खाद की भारी कमी से परेशान हैं। धान की फसल के अहम चरण में जब यूरिया सबसे ज्यादा जरूरी है, तभी इसकी उपलब्धता न होने से किसानों में आक्रोश बढ़ गया है। शुक्रवार को गोसाईबाग मैदान में यूरिया से भरा एक ट्रक पहुंचा, जिसे सात डीलरों के बीच बांटा जाना था। लेकिन इसकी सूचना मिलते ही हजारों किसान मौके पर इकट्ठा हो गए और खाद वितरण को लेकर जमकर हंगामा किया।

किसानों का आरोप है कि खाद की आपूर्ति में भारी गड़बड़ी हो रही है और इसका लाभ असली किसानों तक नहीं पहुंच रहा। कई किसानों ने बताया कि वे हफ्तों से डीलरों के पास चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल पा रही। ग्रामीणों का कहना है कि कालाबाजारी खुलेआम हो रही है, जिससे उनकी धान की फसल पर संकट मंडरा रहा है।

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा और किसानों को शांत कराने की कोशिश की गई। करीब दो हजार से अधिक किसान इस दौरान मौजूद थे। नाराज किसानों ने साफ चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पारदर्शी तरीके से खाद की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हुई तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

इस बीच, किसानों की भारी भीड़ देखकर ट्रक चालक ट्रक लेकर वहां से फरार हो गया। अंततः नाराज किसान बिना खाद लिए ही खाली हाथ लौट गए। किसानों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि तुरंत खाद की आपूर्ति को सामान्य किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी में वितरण हो, ताकि उनकी मेहनत और धान की फसल दोनों बच सकें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram