फॉण्ट कनवर्टर NEW

ईडी-सीबीआई के दुरुपयोग से विपक्ष को कुचलने की कोशिश, झामुमो का आरोप

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने 130वें संविधान संशोधन विधेयक का कड़ा विरोध करते हुए इसे लोकतंत्र खत्म करने वाला कदम करार दिया है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में कहा कि यह विधेयक विपक्ष की राजनीति को

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने 130वें संविधान संशोधन विधेयक का कड़ा विरोध करते हुए इसे लोकतंत्र खत्म करने वाला कदम करार दिया है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में कहा कि यह विधेयक विपक्ष की राजनीति को समाप्त करने की सुनियोजित साजिश है।

उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए केंद्र सरकार ED, CBI और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को 30 दिनों तक जेल में रखने की योजना बनाई जा रही है, जिससे उनकी राजनीति समाप्त हो सके।

भट्टाचार्य ने दावा किया कि भाजपा को वास्तविक रूप से 140 सीटें ही मिली हैं, जबकि करीब 100 सीटें चोरी कर हासिल की गई हैं। उन्होंने लोकसभा में सरकार के लिखित जवाब का हवाला देते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं पर कई मामलों में जांच हुई, लेकिन दोष केवल दो ही साबित हुए और दोनों झारखंड से हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जो नेता भाजपा में शामिल हो जाते हैं, वे तुरंत “शुद्ध” मान लिए जाते हैं। सुप्रियो ने कहा कि झारखंड से उठी यह विरोध की लहर अब पूरे देश में भाजपा को कड़ी चुनौती देगी। झामुमो ने घोषणा की है कि इस विधेयक के विरोध में राज्यभर में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया जाएगा और चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram