फॉण्ट कनवर्टर NEW

ट्रेन के आगे कूदने से पहले पति ने व्हाट्सऐप पर किया चौंकाने वाला खुलासा

East Singhbhum News : परसुडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात हुई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। अवैध संबंध के शक में एक पति ने पहले अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर ट्रेन

अपनी भाषा में पढ़ें

East Singhbhum News : परसुडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात हुई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। अवैध संबंध के शक में एक पति ने पहले अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।

मृतका की पहचान 34 वर्षीय शिल्पी मुखर्जी के रूप में हुई है, जो परसुडीह के नामो टोला में किराए के मकान में रहती थी और पोटका CSC में नर्स के पद पर कार्यरत थी। उसका पति 38 वर्षीय साहेब मुखर्जी UCIL में प्राइवेट नौकरी करता था। दोनों की शादी करीब चार साल पहले परिवार की मर्जी से हुई थी। जानकारी के अनुसार, साहेब पहले से शादीशुदा था और तलाक के बाद शिल्पी से अरेंज मैरिज की थी।

घटना बुधवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि साहेब ने पत्नी को अर्धनग्न अवस्था में फोन पर किसी से बात करते हुए देख लिया। इस पर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हुई, जो गुस्से में बदल गई। गुस्से में आकर साहेब ने किचन से चाकू लाकर पत्नी का गला रेत दिया और फिर लोहे के मूसल से सिर पर वार किया। मौके पर ही शिल्पी की मौत हो गई।

पत्नी की हत्या के बाद साहेब घर से निकल गया और सुंदरनगर थाना क्षेत्र के नादूप रेलवे ट्रैक पर पहुंचा। वहां उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, वारदात से पहले साहेब ने अपने मोबाइल के व्हाट्सऐप स्टेटस पर हत्या की बात लिखी और एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप लगाया गया था।

सुंदरनगर पुलिस ने रेलवे ट्रैक से साहेब का क्षत-विक्षत शव बरामद किया, जबकि परसुडीह पुलिस ने घर से शिल्पी का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के भाई अमित कुमार ने कहा कि सही वजह का अभी पता नहीं चल सका है, जबकि परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram