Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»रिटायर दारोगा का बेटा पत्नी की प्रताड़ना और अवैध संबंध से तंग आकर दी जान
#Trending

रिटायर दारोगा का बेटा पत्नी की प्रताड़ना और अवैध संबंध से तंग आकर दी जान

By Muzaffar HussainAugust 14, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Palamu News : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा गांव में बुधवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पत्नी की कथित प्रताड़ना और अवैध संबंध से परेशान होकर एक युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सुशांत पासवान के रूप में हुई है, जो रिटायर सब-इंस्पेक्टर के पुत्र थे।

पुलिस के अनुसार, सुशांत अपने बेटे के साथ बुधवार को सिंगरा स्थित पैतृक घर आया था। शाम करीब 7 बजे वह अचानक अपने कमरे में गया और दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। उस समय उसकी मां कुछ देर के लिए बाहर गई हुई थीं और पिता घर के दरवाजे पर सफाई कर रहे थे। करीब 15 मिनट बाद जब मां वापस लौटीं तो उन्होंने बेटे को फंदे से लटका देखा। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मौके से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जो सुशांत ने अपने पिता के नाम लिखा था। इसमें उसने पत्नी जया देवी पर प्रताड़ना और अवैध संबंधों का आरोप लगाया है। साथ ही लिखा कि उसकी मौत के बाद पत्नी को जमीन-जायदाद में हिस्सा न दिया जाए और सारी संपत्ति बच्चों के नाम कर दी जाए।

सिर्फ यही नहीं, सुशांत के पास से मिली एक डायरी में 7 जुलाई को हुए झगड़े का भी जिक्र है। इस डायरी में उसकी पत्नी ने आगे गलती न करने की बात लिखी थी। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले भी अवैध संबंध के मुद्दे पर विवाद हुआ था, जिसके बाद जया देवी घर की छत से कूदकर भाग गई थी।

सुशांत मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। पारिवारिक कलह और लगातार विवाद ने उसकी मानसिक स्थिति को काफी प्रभावित कर दिया था।

फिलहाल सदर थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है और सुसाइड नोट तथा डायरी को सबूत के रूप में जब्त कर लिया है। यह मामला न केवल एक परिवार की निजी त्रासदी है, बल्कि वैवाहिक संबंधों में बढ़ते तनाव और अविश्वास का दर्दनाक उदाहरण भी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

NEP 2020 पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यशाला, शिक्षकों को दिए गए नए शिक्षा मंत्र

June 18, 2026

स्थानीय हक और रोजगार को लेकर ग्रामीणों का हुंकार, ग्रामसभा में कंपनी-प्रशासन को चेतावनी

June 18, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, समीर उरांव ने विकास गिनाया, राज्य सरकार पर साधा निशाना

June 18, 2026

RECENT ADDA.

NEP 2020 पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यशाला, शिक्षकों को दिए गए नए शिक्षा मंत्र

June 18, 2026

स्थानीय हक और रोजगार को लेकर ग्रामीणों का हुंकार, ग्रामसभा में कंपनी-प्रशासन को चेतावनी

June 18, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, समीर उरांव ने विकास गिनाया, राज्य सरकार पर साधा निशाना

June 18, 2026

मुहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील, कुडू थाना में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक

June 18, 2026

तकनीकी शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण पर जोर, नशा मुक्ति कार्यशाला में जागरूक हुए विद्यार्थी

June 18, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.