फॉण्ट कनवर्टर NEW

सपनों का घर में मिला धोखा, ग्राहक ने वास्तु विहार पर केस ठोका… जानिए पूरा मामला

Jharkhand News: अपने सपनों का घर खरीदने की उम्मीद लेकर वास्तु विहार पहुंचे बृजभूषण तिवारी को आज गहरा धोखा महसूस हो रहा है। आरा, बिहार निवासी और हजारीबाग में पेट्रोल पंप कर्मचारी के रूप में कार्यरत बृजभूषण ने बताया कि उन्होंने लगभग 44 लाख रुपये

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: अपने सपनों का घर खरीदने की उम्मीद लेकर वास्तु विहार पहुंचे बृजभूषण तिवारी को आज गहरा धोखा महसूस हो रहा है। आरा, बिहार निवासी और हजारीबाग में पेट्रोल पंप कर्मचारी के रूप में कार्यरत बृजभूषण ने बताया कि उन्होंने लगभग 44 लाख रुपये में घर खरीदने का सौदा किया था। कंपनी ने 14 महीने के अंदर निर्माण पूरा कर घर देने का वादा किया था, लेकिन 18 महीने बीत जाने के बाद भी घर का निर्माण अधूरा है।

बृजभूषण ने आरोप लगाया कि निर्माण के दौरान कई बार एक्स्ट्रा लागत के नाम पर पैसे वसूले गए। कभी उन्हें बताया गया कि 5 इंच की दीवार के बजाय 10 इंच की बना रहे हैं, तो कभी यह कहा गया कि उपयोग में लाई जा रही ईंटें बिहार से मंगवाई जा रही हैं, जिससे अतिरिक्त लागत लगेगी। अब तक वे 34 लाख रुपये का भुगतान कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि जब उन्होंने फ्लैट कैंसिल कराने की कोशिश की, तब भी कंपनी के अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। उनका कहना है कि जो निर्माण किया गया है उसमें गंभीर तकनीकी खामियां हैं – छत, दीवारें और कॉलम इतने कमजोर हैं कि 4 रिक्टर स्केल का भूकंप भी सहन नहीं कर पाएंगे।

थक-हारकर उन्होंने आखिरकार कंज्यूमर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनका केस उपभोक्ता फोरम में केस संख्या-36/25 के तहत एडमिट हो गया है। बृजभूषण का साफ कहना है कि अब वे इस कंपनी से सिर्फ घर नहीं, बल्कि पूरा पैसा ब्याज सहित वापस चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वे पीछे नहीं हटेंगे। गौरतलब हो कि भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार, संगीत निर्देशक व 17वीं लोकसभा के सदस्य, राजनेता सांसद मनोज तिवारी वास्तु विहार के ब्रांड एम्बेसेडर हैं। 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram