फॉण्ट कनवर्टर NEW

37 अंकों का बैलेंस देखकर मजदूर ने खोया होश!, पलभर में खाता फ्रीज

Bihar News: बिहार के जमुई जिले का एक मजदूर उस वक्त हैरान रह गया जब उसके बैंक खाते में अचानक 37 अंकों की एक बड़ी रकम आ गई। जयपुर में प्लंबर का काम करने वाले टेनी मांझी ने जब मंगलवार सुबह अपने अकाउंट का बैलेंस

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: बिहार के जमुई जिले का एक मजदूर उस वक्त हैरान रह गया जब उसके बैंक खाते में अचानक 37 अंकों की एक बड़ी रकम आ गई। जयपुर में प्लंबर का काम करने वाले टेनी मांझी ने जब मंगलवार सुबह अपने अकाउंट का बैलेंस चेक किया, तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं। उसके खाते में ₹100135600000000500100235600000028884 की रकम दिखाई दे रही थी।

टेनी ने तुरंत अपने पिता कालेश्वर मांझी को यह जानकारी दी, जो जमुई जिले के अचहरी गांव में रहते हैं। पिता ने जब बेटे का मोबाइल गांववालों को दिखाया तो हर कोई दंग रह गया। देखते ही देखते उनके घर पर लोगों की भीड़ जुट गई।

मामला जब ज्यादा बढ़ा तो साइबर थाना में सूचना दी गई। साइबर डीएसपी राजन कुमार ने बताया कि यह मामला एक टेक्निकल फॉल्ट का है और इसकी जांच की जा रही है। साथ ही आयकर विभाग को भी इसकी सूचना दी गई है।

टेनी मांझी ने बताया कि उसने कोटक महिंद्रा बैंक, मुंबई में अपना खाता खुलवाया था। जब उसने अकाउंट चेक किया तो इतना बड़ा बैलेंस देखकर उसे कुछ समझ नहीं आया क्योंकि वह ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है। वह तो सिर्फ अपने बीमार पिता के इलाज के लिए कुछ रुपए ट्रांसफर करना चाहता था।

इतनी बड़ी रकम आने के कुछ देर बाद ही बैंक ने टेनी का अकाउंट फ्रीज कर दिया। जब वह पैसे भेजने के लिए बैंक पहुंचा तो उसे बताया गया कि उसका खाता अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। अब यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि इतनी बड़ी रकम आखिर मजदूर के खाते में आई कहां से।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram