फॉण्ट कनवर्टर NEW

ग्रामीण विकास को नई रफ्तार, रोजगार और स्वावलंबन पर सरकार का फोकस

Ranchi News : झारखंड सरकार राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता और विकास की नई तस्वीर बनाने में जुटी है। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार योजनागत और जमीनी

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : झारखंड सरकार राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता और विकास की नई तस्वीर बनाने में जुटी है। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार योजनागत और जमीनी स्तर पर तेज़ी से काम कर रही है।

आत्मनिर्भर गांव, स्वावलंबी नागरिक

मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रमुख उद्देश्य गांवों को आत्मनिर्भर बनाना और हर नागरिक तक समृद्धि और अवसर पहुंचाना है। इसके लिए ग्रामीण सड़क निर्माण, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) और झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी (जेएसएलपीएस) के तहत कार्यरत महिला समूहों के माध्यम से रोजगार और स्वावलंबन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर

दीपिका पांडेय सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष पारित किए गए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। साथ ही नई योजनाओं को भी गति दी जा रही है, जिससे ग्रामीण इलाकों में बुनियादी ढांचा मजबूत हो और लोगों को बेहतर जीवन स्तर मिल सके। उन्होंने कहा कि उनका विभाग यह सुनिश्चित कर रहा है कि हर जनकल्याणकारी योजना समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरी हो।

महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं, जिससे वे न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार रही हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बना रही हैं।

सरकार की स्पष्ट सोच और विज़न

दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ग्रामीण विकास विभाग की सोच स्पष्ट है और यही सोच उनकी कार्यशैली और विभागीय विज़न की पहचान है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से झारखंड के ग्रामीण इलाकों में समृद्धि, अवसर और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिखा जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram