Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»फिरौती के लिए छात्रा का अपहरण, जिम ट्रेनर निकला मास्टरमाइंड, 4 गिरफ्तार
#Trending

फिरौती के लिए छात्रा का अपहरण, जिम ट्रेनर निकला मास्टरमाइंड, 4 गिरफ्तार

रांची पुलिस की 8 टीमों की ताबड़तोड़ कार्रवाई
By Muzaffar HussainJuly 30, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब सिरमटोली फ्लाइओवर से स्कूल जा रही एक छात्रा का दिनदहाड़े कार सवार अपराधियों ने अपहरण कर लिया। अपराधियों ने घटना के दौरान फायरिंग करते हुए मेकॉन चौक की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और 12 घंटे के भीतर अपराधियों को गिरफ्तार कर छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया गया।

नाकाबंदी और ताबड़तोड़ चेकिंग

सुबह करीब 8.30 बजे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची ने जिले भर में नाकाबंदी का आदेश दिया। 90 से ज्यादा स्थानों पर चेकिंग शुरू की गई और पड़ोसी जिलों को भी सतर्क कर दिया गया। सभी पुलिस अधीक्षकों से व्यक्तिगत रूप से अपील की गई कि वे सघन चेकिंग अभियान चलाएं।

रामगढ़ पुलिस की मदद से छात्रा बरामद

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और दबिश के चलते रामगढ़ पुलिस के सहयोग से कुजू ओपी क्षेत्र में छात्रा को सुरक्षित बरामद किया गया। हालांकि उस वक्त अपराधी वाहन समेत वहां से फरार हो गए। वरीय पुलिस अधीक्षक ने तुरंत 8 टीमों का गठन किया और उन्हें अलग-अलग टास्क देकर अपराधियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया।

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से सुराग

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच की मदद से पुलिस ने घटना में शामिल चारों अपराधियों और एक सहयोगी को पकड़ लिया। महज 12 घंटे में पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हथियार, वाहन और अन्य सबूत बरामद किए।

अपराधियों की पहचान और मास्टरमाइंड

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रुद्रांशु विश्वकर्मा (मुख्य साजिशकर्ता), ऋषभ वर्मन, विकास कुमार के रूप में हुई है जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि मास्टरमाइंड रुद्रांशु विश्वकर्मा एक जिम ट्रेनर है, जिसने कर्ज चुकाने के लिए फिरौती के मकसद से अपहरण की योजना बनाई थी। अपराधियों ने घटना के दौरान हसबुल्ला, सुनील, बिट्टू और प्रीतम जैसे फर्जी नामों का इस्तेमाल किया ताकि उनकी असली पहचान उजागर न हो।

फायरिंग करने वाला ऋषभ वर्मन

पुलिस के अनुसार, अपहरण के दौरान गोली चलाने वाला अपराधी ऋषभ वर्मन था। अपराधियों का प्लान छात्रा को बिहार ले जाकर फिरौती मांगने का था। घटना में प्रयुक्त ह्युंडई i20 कार (JH01FP8837) को भी बरामद कर लिया गया है, जिसे अपराधियों ने नंबर प्लेट बदलकर JH01FU6874 कर दिया था।

हथियार और नकदी बरामद

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक देशी पिस्टल, एक कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा, दो स्मार्टफोन और 5200 रुपये नकद बरामद किए। डुप्लिकेट नंबर प्लेट बनाने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

आम नागरिक का योगदान और सम्मान

रांची पुलिस ने बताया कि घटना के समय एक व्यक्ति ने अपराधियों की गाड़ी का नंबर नोट कर पुलिस को सूचित किया, जिसकी मदद से मामले का शीघ्र खुलासा हुआ। पुलिस ने घोषणा की है कि उस व्यक्ति को गोपनीय रूप से सम्मानित किया जाएगा।

पुलिस का बयान

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “यह पुलिस और आम नागरिकों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है कि छात्रा को सुरक्षित बरामद कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जा सका। भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए पुलिस और सख्त कदम उठाएगी।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.