Skip to content
Log In
IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार

रिनपास में हुआ बड़ा प्रशासनिक बदलाव, निदेशक पद की कमान नए हाथों में

??????

Ranchi News : झारखंड के प्रतिष्ठित मानसिक स्वास्थ्य एवं सहबद्ध विज्ञान संस्थान रिनपास (RINPAS) कांके, रांची में प्रशासनिक बदलाव हुआ है। आज डॉ. अमूल रंजन सिंह ने RINPAS के प्रभारी निदेशक के रूप में संस्थान का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्हें झारखंड सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डॉ. सिंह ने यह पद डॉ. जयति सिमलाई से ग्रहण किया है, जो स्वास्थ्य कारणों और चिकित्सा कार्यों में व्यस्तता के चलते पदमुक्त की गई हैं। कार्यभार ग्रहण समारोह एक सादे लेकिन गरिमामय माहौल में आयोजित हुआ, जिसमें संस्थान के कई वरिष्ठ चिकित्सक, कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े

डॉ. अमूल रंजन सिंह

डॉ. अमूल रंजन सिंह रिनपास में पूर्व में भी कई प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं और संस्थान के कार्य-प्रणाली से भलीभांति परिचित हैं। वे दो बार संस्थान के प्रभारी निदेशक भी रह चुके हैं और संस्थान को भलीभांति संभाल चुके हैं। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि संस्थान की चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता, शांतिपूर्ण वातावरण और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता में रहेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ मानसिक रोगों के इलाज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मरीजों की सामाजिक और मानसिक पुनर्वास को भी मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा। डॉ. सिंह ने कर्मचारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा, “रिनपास एक संस्थान नहीं, एक ज़िम्मेदारी है। इसे बेहतर बनाना हम सभी की साझा जवाबदेही है।”

उन्होंने संकेत दिया कि वह संस्थान की कार्यप्रणाली को पारदर्शी, उत्तरदायी और जनकेंद्रित बनाएंगे। इसके लिए वे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से नियमित संवाद करेंगे और सुझावों को प्राथमिकता देंगे।

यह भी पढ़ें: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान

इस अवसर पर कई स्थानीय नेता और समाजसेवी जैसे समनूर मंसुरी, सोनू मुंडा और अन्य गणमान्य लोगों ने डॉ. अमूल रंजन सिंह को शुभकामनाएं दीं और नई जिम्मेदारी में सफल होने की कामना की।

रिनपास के इस प्रशासनिक बदलाव को संस्थान के लिए एक नई दिशा में कदम माना जा रहा है, जिससे संस्थान की कार्यशैली और सेवाओं में नया जोश और पारदर्शिता आने की उम्मीद है।

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *