फॉण्ट कनवर्टर NEW

DIG दक्षिणी रांची की कुर्सी खाली! STF अधिकारी को सौंपी गई जिम्मेदारी

Ranchi News : झारखंड पुलिस विभाग में एक महत्वपूर्ण अस्थायी बदलाव किया गया है। पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, झारखंड की ओर से जारी पत्र के अनुसार, इन्द्रजीत महथा (भा.पु.से), जो वर्तमान में पुलिस उप-महानिरीक्षक, झारखंड जगुआर (STF) के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : झारखंड पुलिस विभाग में एक महत्वपूर्ण अस्थायी बदलाव किया गया है। पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, झारखंड की ओर से जारी पत्र के अनुसार, इन्द्रजीत महथा (भा.पु.से), जो वर्तमान में पुलिस उप-महानिरीक्षक, झारखंड जगुआर (STF) के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें दक्षिणी क्षेत्र, रांची का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

यह निर्णय पुलिस उप-महानिरीक्षक, दक्षिणी क्षेत्र, रांची के पद पर स्थायी पदाधिकारी की अनुपस्थिति के कारण लिया गया है। जब तक यह पद रिक्त रहेगा या पदाधिकारी अनुपस्थित रहेंगे, तब तक इन्द्रजीत महथा को कुछ निर्धारित विभागीय कार्यों के लिए अधिकृत किया गया है।

वह कार्य जो उन्हें सौंपे गए हैं, उनमें शामिल हैं:

  • ACP, MACP, विभागीय जांच
  • विभागीय कार्यवाहियां
  • अपील संबंधी आवेदन
  • अभियोजन स्वीकृति
  • उच्च न्यायालय से जुड़ी रिट याचिकाओं का निपटारा

स्पष्ट रूप से यह भी उल्लेख किया गया है कि उपरोक्त कार्यों के अलावा वे किसी अन्य कार्य के लिए अधिकृत नहीं होंगे। इस आदेश की प्रतिलिपि संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई है, जिसमें खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा व गुमला जिले के पुलिस अधीक्षकों सहित रांची के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram