Skip to content
Log In
IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार

JSSC रिजल्ट पर फिर संकट? हाईकोर्ट ने सभी 103 याचिकाकर्ताओं से मांगा डिटेल

Ranchi News : झारखंड हाई कोर्ट में सहायक आचार्य परीक्षा को लेकर नॉर्मलाइजेशन फार्मूला लागू किए जाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सोमवार को अहम सुनवाई हुई। यह याचिका गिरिधर राउत, रश्मि कुमारी सहित कुल 103 अभ्यर्थियों की ओर से दाखिल की गई थी।

लेकिन सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि याचिका में केवल दो याचिकाकर्ताओं गिरिधर राउत और रश्मि कुमारी का ही पूरा विवरण याचिका में दिया गया है, जबकि बाकी 101 अभ्यर्थियों का कोई व्यक्तिगत विवरण या परीक्षा संबंधी जानकारी शामिल नहीं की गई है। इस पर झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस दीपक रोशन ने नाराजगी जाहिर की और निर्देश दिया कि सभी याचिकाकर्ता अपना पूरा विवरण 17 जुलाई 2025 तक दाखिल करें, तभी आगे की सुनवाई संभव होगी।

यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े

क्या है याचिका का मूल मुद्दा?
याचिकाकर्ताओं का कहना है कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा सहायक आचार्य की परीक्षा में लागू किया गया नॉर्मलाइजेशन फार्मूला अनुचित, त्रुटिपूर्ण और नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने मांग की है कि इस फार्मूले के आधार पर जो परिणाम जारी किया गया है, उसे रद्द कर दोबारा निष्पक्ष तरीके से परिणाम जारी किया जाए।

आयोग की दलील
इस पर आयोग की ओर से पेश अधिवक्ता ने कोर्ट में कहा कि यदि अधिकांश याचिकाकर्ताओं की सही जानकारी ही उपलब्ध नहीं है, तो यह याचिका सुनवाई के लायक नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया की जानकारी पहले से ही भर्ती विज्ञापन में साफ-साफ दी गई थी और यह कोई अचानक किया गया बदलाव नहीं है।

इसके अलावा आयोग ने यह भी दलील दी कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही निर्देश दे चुका है कि नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाए। ऐसे में यदि हाई कोर्ट इस पर रोक लगाता है, तो यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना मानी जाएगी।

यह भी पढ़ें: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान

अब देखना यह होगा कि सभी 103 याचिकाकर्ता तय समय सीमा तक विवरण प्रस्तुत कर पाते हैं या नहीं। अगली सुनवाई के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि इस याचिका पर अदालत क्या अंतिम निर्णय देती है।

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *