फॉण्ट कनवर्टर NEW

भारत बंद पर झारखंड में जोरदार असर, RJD ने बताया पूरी तरह सफल!

Ranchi News : देशभर में किसान, मजदूर विरोधी नीतियों, निजीकरण, बढ़ती महंगाई और कानूनों में बदलाव के खिलाफ भारत बंद का व्यापक असर दिखा। इस बंद को ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने आह्वान किया था, जिसका झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने खुलकर

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : देशभर में किसान, मजदूर विरोधी नीतियों, निजीकरण, बढ़ती महंगाई और कानूनों में बदलाव के खिलाफ भारत बंद का व्यापक असर दिखा। इस बंद को ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने आह्वान किया था, जिसका झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने खुलकर समर्थन किया।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने इसे “पूर्ण रूप से सफल बंद” बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से आहत किसान, छात्र, श्रमिक संगठन, व्यापारी वर्ग और बैंक कर्मी स्वत: ही सड़कों पर उतर आए। उन्होंने कहा कि जब-जब जनता इस तरह सड़कों पर उतरी है, तब-तब सरकारें हिली हैं।

प्रदेश महासचिव मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि आज पूजा सामग्री से लेकर दही तक पर जीएसटी है, जिससे व्यापारी वर्ग परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि टोल टैक्स में भी भारी धांधली हो रही है और आम नागरिक पर टैक्स का बोझ असहनीय हो चुका है।

राजद ने कहा कि केंद्र सरकार ट्रेड यूनियन और किसान संगठनों की 17 सूत्रीय मांगों पर तत्काल सकारात्मक विचार करे और देश की जनता की आवाज़ को नजरअंदाज न करे।

राजद के अनुसार, यह बंद न सिर्फ आर्थिक नीतियों के खिलाफ था, बल्कि यह संकेत भी है कि देश की आम जनता अब केंद्र की “जनविरोधी नीतियों” से ऊब चुकी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram