फॉण्ट कनवर्टर NEW

फर्जी खाते, सिम और OTP से करोड़ों की ठगी, जानिए पूरा रैकेट कैसे चलता था

Ranchi News : राजधानी रांची में गत रात दो शातिर साइबर ठगों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ये ठग बिहार के गया जिले के शेरघाटी इलाके के रहने वाले हैं और फर्जी बैंक खाते, सिम कार्ड और OTP के जरिये लोगों को

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : राजधानी रांची में गत रात दो शातिर साइबर ठगों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ये ठग बिहार के गया जिले के शेरघाटी इलाके के रहने वाले हैं और फर्जी बैंक खाते, सिम कार्ड और OTP के जरिये लोगों को ठगने वाले बड़े नेटवर्क का हिस्सा हैं।

मामले का खुलासा तब हुआ जब रांची पुलिस को रात करीब 9:40 बजे सूचना मिली कि दो युवक संदिग्ध तरीके से अलग-अलग ATM और CDM मशीनों के पास घूम रहे हैं। दोनों युवक एक मोटरसाइकिल (BR02AZ-0258) पर सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में गश्ती दल को अलर्ट किया और छापामारी शुरू की।

शहीद चौक के पास घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी
जैसे ही पुलिस ने शहीद चौक के पास मोटरसाइकिल को रोकने की कोशिश की, दोनों युवक बाइक छोड़कर भागने लगे। लेकिन पुलिस और सशस्त्र बलों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें मौके पर ही धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी

  1. दीपक कुमार हिमांशु, उम्र 32 वर्ष, निवासी शेरघाटी नई बाजार, गया, बिहार।
  2. संजीव कुमार, उम्र 28 वर्ष, निवासी लोहार टोली, शेरघाटी, गया, बिहार।

ठगी का तरीका : OTP और फर्जी खाता बना कर उड़ाते थे पैसा
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इंदौर निवासी रुद्र नामक व्यक्ति के साथ मिलकर ठगी का नेटवर्क चला रहे थे। यह गिरोह ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर उनके नाम पर फर्जी बैंक खाता और सिम कार्ड बनवाता, फिर उन्हीं खातों के जरिए OTP प्राप्त कर ऑनलाइन ठगी करता।

पुलिस ने आरोपियों के पास से कई मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के ATM कार्ड, पासबुक, सिम कार्ड, नगद राशि की जमा रसीदें और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। ये सभी सामग्री साइबर अपराध में प्रयोग की जा रही थी।

कोतवाली थाना में मामला दर्ज, भेजे गए न्यायिक हिरासत में
दोनों आरोपियों पर कोतवाली थाना में मामला दर्ज कर बुधवार को ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में कोतवाली और लालपुर थाना की टीम, समेत सशस्त्र बलों की अहम भूमिका रही।

पुलिस की अपील : आमजन से रांची पुलिस ने अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या OTP की जानकारी किसी को न दें और साइबर ठगी की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या साइबर सेल को दें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram