फॉण्ट कनवर्टर NEW

डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के मामले में सीक्रेट सर्विस की बड़ी चूक, 6 एजेंट निलंबित

Washington News : पिछले साल अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और चुनावी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षा में गंभीर चूक के आरोप में अपने छह एजेंटों को निलंबित कर दिया है। यह फैसला

अपनी भाषा में पढ़ें

Washington News : पिछले साल अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और चुनावी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षा में गंभीर चूक के आरोप में अपने छह एजेंटों को निलंबित कर दिया है। यह फैसला 13 जुलाई 2024 को पेंसिलवेनिया के बटलर में हुई गोलीबारी की घटना से जुड़ी जांच रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है।

क्या हुआ था उस दिन
13 जुलाई की रैली के दौरान ट्रंप पर शूटर ने फायरिंग की थी, जिसमें उनका कान जख्मी हो गया था। इस हमले में एक अग्निशमनकर्मी, कोरी कॉम्पेरेटोरे की मौत हो गई थी। ट्रंप की सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस के काउंटर स्नाइपर्स ने हमलावर को तुरंत मार गिराया। हमलावर की पहचान एफबीआई ने थॉमस मैथ्यू क्रूक्स (20 वर्ष) के रूप में की थी।

जांच में सामने आया कि मैथ्यू ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों की कई खामियों का फायदा उठाया। रिपोर्ट में कहा गया कि सीक्रेट सर्विस अपने महत्वपूर्ण मिशन में विफल रही। घटना के बाद सीक्रेट सर्विस निदेशक किम्बर्ली चीटल ने इस्तीफा दे दिया था।

बाद में ट्रंप पर वेस्ट पाम बीच, फ्लोरिडा में एक और जानलेवा हमला हुआ, जिसके बाद उन्हें राष्ट्रपति स्तर की सुरक्षा दी गई। ट्रंप ने 2024 के चुनाव में जीत दर्ज कर दोबारा राष्ट्रपति पद संभाला।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram