Skip to content
Log In
टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल अब कांपेंगे कई राज्य! यूपी-पंजाब में ठंड की दस्तक, 10 राज्यों में बरसेंगे बादल न ब्रेक काम कर रहे थे, न किसी ने रोका! 463 KM तक दौड़ती रही वंदे भारत कुख्यात ड्रग डॉन पकड़ा गया तो सुलग उठा मैक्सिको, हेलीकॉप्टर से बरसीं गोलियां इजरायल में सत्ता का सस्पेंस! आइजनकोट फेल हुए तो फिर PM बन सकते हैं नेतन्याहू ईरान का दोहरा वार! बहरीन में अमेरिकी ठिकाने दहले, होर्मुज में टैंकरों पर ड्रोन बरसे Vikramshila Setu: जनवरी में शुरू हो सकता है परिचालन, लाखों लोगों का सफर होगा आसान NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र

अबूझमाड़ मुठभेड़: 2 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में सामान बरामद

India News: नारायणपुर जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें दो नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। घटना के बाद मौके से 315 बोर राइफल, मेडिकल सामग्री, और अन्य नक्सली सामान बरामद किया गया है।

बस्तर रेंज के आईजी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबल अभी भी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चला रहे हैं और घटनास्थल की पूरी तरह से घेराबंदी की गई है। मारे गए नक्सलियों की अभी पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल

पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि नक्सलियों के माड़ डिवीजन से जुड़े बड़े कैडर का मूवमेंट अबूझमाड़ के कोहकामेटा इलाके में हो रहा है। इसी आधार पर डीआरजी नारायणपुर, कोंडागांव पुलिस, और एसटीएफ की संयुक्त टीम को बुधवार देर रात ऑपरेशन पर रवाना किया गया।

जैसे ही जवान नक्सलियों के ठिकाने के करीब पहुंचे, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला। गुरुवार सुबह जब इलाके की सघन तलाशी ली गई तो दो नक्सलियों के शव बरामद हुए।

इस दौरान भी इलाके में हल्की गोलीबारी की घटनाएं हुईं, लेकिन सुरक्षाबलों ने पूरे संयम और रणनीति के साथ स्थिति को संभाला। इस मुठभेड़ को नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अब कांपेंगे कई राज्य! यूपी-पंजाब में ठंड की दस्तक, 10 राज्यों में बरसेंगे बादल

पुलिस ने कहा है कि ऑपरेशन जारी रहेगा और क्षेत्र में सुरक्षा और सख्त कर दी गई है।

इस खबर को भी पढ़ें : अबूझमाड़ मुठभेड़ में टॉप नक्सली बशव राजू सहित 26 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *