फॉण्ट कनवर्टर NEW

9वीं नेशनल रैंकिंग स्केटिंग में झारखंड का जलवा, लगातार पदकों की बरसात

Public Adda: झारखंड रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने 9वीं रैंकिंग ओपन नेशनल स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 19 जून से 23 जून तक कोलकाता में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के पहले

अपनी भाषा में पढ़ें

Public Adda: झारखंड रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने 9वीं रैंकिंग ओपन नेशनल स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 19 जून से 23 जून तक कोलकाता में आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता के पहले दिन झारखंड ने एक रजत पदक जीता था, जबकि दूसरे दिन तीन स्वर्ण पदक झारखंड के खिलाड़ियों के खाते में आए।

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी:

  1. आदित्य रंजन – 8 से 10 आयु वर्ग, 100 मीटर स्पर्धा

  2. हर्ष राज खलखो – 6 से 8 आयु वर्ग, 100 मीटर

  3. कृतिका कजूर – 6 से 8 आयु वर्ग, 100 मीटर

रजत पदक विजेता खिलाड़ी:

  1. रुद्रांश शर्मा- 13 से 15 आयु वर्ग, 100 मीटर

संघ के अध्यक्ष विकास सिंह, सचिव सुमित शर्मा, कोच अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, संरक्षक अभिषेक राठौर, और राज्य प्रशिक्षक राजेश कुमार राम व प्रदीप खलखो ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram