फॉण्ट कनवर्टर NEW

अज्ञात वाहन की चपेट में आए 7 मवेशी, एक की मौत – किसान चिंतित, मुआवजे की मांग

गुमला जिले के बिशनपुर प्रखंड अंतर्गत लापू दरदग दीपा गांव में शनिवार की रात करीब 10 बजे एक अज्ञात वाहन ने 7 मवेशियों को बुरी तरह कुचल दिया। इस हादसे में एक मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य छह मवेशी गंभीर

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला जिले के बिशनपुर प्रखंड अंतर्गत लापू दरदग दीपा गांव में शनिवार की रात करीब 10 बजे एक अज्ञात वाहन ने 7 मवेशियों को बुरी तरह कुचल दिया। इस हादसे में एक मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य छह मवेशी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मवेशी स्थानीय किसानों सुरेश साहू, मानित उरांव, सुनील उरांव और मुना उरांव के थे, जो रोज की तरह खेतों के पास बांधे गए थे। रात को तेज गति से गुजरते अज्ञात वाहन ने मवेशियों को रौंद डाला और मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने शोर मचाया लेकिन तब तक वाहन लापता हो चुका था।

हादसे के बाद किसान बेहद चिंतित हैं। मवेशी उनके कृषि कार्यों का मुख्य आधार हैं और आने वाले बरसात के मौसम में खेती की तैयारी के लिए इन्हीं मवेशियों पर निर्भर रहते हैं। मवेशियों की हालत गंभीर होने से उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

किसानों ने प्रशासन से इस हादसे की जांच कर दोषियों की पहचान करने और शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द मुआवजा नहीं मिला तो उनकी खेती चौपट हो जाएगी और परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि बरसात के मौसम को देखते हुए जल्द से जल्द घायलों मवेशियों के इलाज की व्यवस्था की जाए और पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि वे खेती का कार्य समय पर कर सकें।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram