फॉण्ट कनवर्टर NEW

चैनपुर में 64वीं सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज

Jharkhand News: चैनपुर प्रखंड में 64वीं सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें अंडर-15 बालक, अंडर-17 बालक और अंडर-17 बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, उप

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: चैनपुर प्रखंड में 64वीं सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें अंडर-15 बालक, अंडर-17 बालक और अंडर-17 बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, उप प्रमुख प्रमोद खलखो, मुखिया शोभा देवी, पंचायत समिति सदस्य आशा लकड़ा, बीपीओ सतेंद्र प्रसाद, और स्कूली छात्रों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और फुटबॉल को किक मारकर किया।प्रतियोगिता का पहला रोमांचक मुकाबला अंडर-17 बालिका वर्ग में आवासीय विद्यालय चैनपुर और राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय, तबेला के बीच हुआ, जिसमें उत्क्रमित उच्च विद्यालय, तबेला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।वहीं, अंडर-15 और अंडर-17 बालक वर्ग में बरवे उच्च विद्यालय ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेता टीमों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से जिप सदस्य मेरी लकड़ा, चैनपुर मुखिया शोभा देवी, उप प्रमुख प्रमोद खलखो, पंचायत समिति आशा लकड़ा, बीपीओ सतेंद्र प्रसाद, सीआरपी, खेल शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित थे। यह प्रतियोगिता निश्चित रूप से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल भावना को बढ़ावा देने का एक बेहतरीन मंच प्रदान कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram