फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार में 20 हजार रिश्वत लेते BDO गिरफ्तार… जानें

Bihar News: बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने वैशाली जिले में लालगंज की प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और उसके चालक को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने बताया कि वैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र के करताहा जगदीशपुर गांव

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने वैशाली जिले में लालगंज की प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और उसके चालक को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने बताया कि वैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र के करताहा जगदीशपुर गांव निवासी और परिवादी मिथिलेश कुमार ने ब्यूरो में 28 मई को शिकायत दर्ज कराई थी कि लालगंज की BDO नीलम कुमारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत द्वितीय एवं तृतीय किस्त के भुगतान करने के लिए उनसे रिश्वत की मांग की है।

पीएम आवास योजना के लिए मांगी थी घूस, निगरानी ने रंगे हाथ दबोचा

ब्यूरो द्वारा परिवादी की शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में नीलम कुमारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्दष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद मामला दर्ज कर ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक और अनुसंधानकर्त्ता विकास कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया। धावा दल ने कार्रवाई करते हुए BDO नीलम कुमारी और उसके चालक अविनाश कुमार को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए BDO कार्यालय, लालगंज से रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों से पूछताछ के बाद उन्हें मुजफ्फरपुर निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram