रांची: किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने रांची में अपने 7वें एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत की है। नया शोरूम आरएस टावर, सर्कुलर रोड, लालपुर में खोला गया है। इसका उद्घाटन हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक और प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया समेत कंपनी के पार्टनर्स ने किया।
शोरूम के उद्घाटन के मौके पर ग्राहकों के लिए कई खास ऑफर भी दिए जा रहे हैं। कंपनी के अनुसार, डायमंड ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर 100 प्रतिशत तक और गोल्ड ज्वेलरी की मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। पुराने सोने को एक्सचेंज कर डायमंड ज्वेलरी खरीदने पर 105 प्रतिशत वैल्यू देने की बात भी कंपनी ने कही है।
‘हर घर किसना’ का लक्ष्य
घनश्याम ढोलकिया ने कहा कि रांची कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। नए शोरूम के जरिए ग्राहकों को डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी के ज्यादा विकल्प उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। कंपनी का लक्ष्य ‘हर घर किसना’ के तहत देशभर में अपनी पहुंच बढ़ाना है।
किसना के सीईओ पराग शाह ने कहा कि त्योहारों के मौसम से पहले शोरूम शुरू होने से ग्राहकों को ज्वेलरी की खरीदारी के लिए नया विकल्प मिलेगा। उन्होंने आधुनिक डिजाइन और आकर्षक ऑफर के साथ बेहतर शॉपिंग अनुभव देने की बात कही।
सामाजिक गतिविधियां भी हुईं
शोरूम लॉन्च के अवसर पर कंपनी की ओर से भोजन वितरण, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। कंपनी ने इन गतिविधियों के जरिए सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।




