फॉण्ट कनवर्टर NEW

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, उपायुक्त भजन्त्री बोले : जनता को असुविधा नहीं होनी चाहिए

Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने मंगलवार को नामकुम अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार और अंचल अधिकारी कमल किशोर सिंह मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने मंगलवार को नामकुम अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार और अंचल अधिकारी कमल किशोर सिंह मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी की जाँच की और सभी कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यालय में आने वाले आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान गंभीरता और तत्परता से किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी है कि नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

उपायुक्त ने समय पर कार्यालय पहुँचने और कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने पर बल दिया। उन्होंने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराते हुए कहा, “यदि कोई कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया और जाँच में इसकी पुष्टि हुई, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

निरीक्षण के दौरान श्री भजन्त्री ने कार्यालय में उपस्थित आम नागरिकों से भी मुलाकात की और उनकी शिकायतें सुनीं। कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया, जबकि अन्य के लिए आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

उन्होंने कहा कि इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता के प्रति संवेदनशीलता को मजबूत बनाना है, ताकि जनता का भरोसा शासन-प्रशासन पर बना रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram