फॉण्ट कनवर्टर NEW

सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उपायुक्त गंभीर, स्वच्छता, गुणवत्तापूर्ण इलाज और मरीज संतुष्टि प्राथमिकता

Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने मंगलवार को सदर अस्पताल, राँची का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय, डॉ. बिमलेश कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। इस औचक निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल की व्यवस्थाओं,

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने मंगलवार को सदर अस्पताल, राँची का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय, डॉ. बिमलेश कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। इस औचक निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल की व्यवस्थाओं, चिकित्सा सुविधाओं और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा करना था।

उपायुक्त ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का बारीकी से निरीक्षण किया और मरीजों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। कई मरीजों ने इलाज और दवाइयों की उपलब्धता को लेकर संतोष जताया। उपायुक्त ने मरीजों से उपचार प्रक्रिया और सेवा की गुणवत्ता पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सिटी स्कैन मशीन यूनिट का भी दौरा किया। उन्होंने मरीजों से आयुष्मान भारत योजना के तहत मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि उन्हें इस योजना के तहत निःशुल्क और सुगम चिकित्सा लाभ मिल रहे हैं। उपायुक्त ने इस योजना की सराहना करते हुए इसे और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा उपायुक्त ने अस्पताल परिसर स्थित कैंटीन की स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था और खाद्य गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने कैंटीन संचालक को निर्देश दिया कि मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ व गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए।

बच्चा वार्ड के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने चिकित्सकों और स्टाफ की उपस्थिति की समीक्षा की तथा सिविल सर्जन को व्यवस्थाओं में और सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करना प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उपायुक्त श्री भजन्त्री ने कहा कि सदर अस्पताल राँची का एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है और यहाँ की सेवाएँ सुगम, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को स्वच्छता, उपकरणों की उपलब्धता और मरीज संतुष्टि पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram