फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोडरमा में मोटरसाइकिल पुल से नीचे गिरी, युवक की मौत

Koderma news: सतगावां थाना क्षेत्र के सिहास पुल के पास मंगलवार देर रात एक भीषण मोटरसाइकिल दुर्घटना में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान ग्राम महथाखैरा निवासी नीरज राम (27 वर्ष) के

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderma news: सतगावां थाना क्षेत्र के सिहास पुल के पास मंगलवार देर रात एक भीषण मोटरसाइकिल दुर्घटना में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान ग्राम महथाखैरा निवासी नीरज राम (27 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। सतगावां पुलिस की पेट्रोलिंग टीम जब क्षेत्र के गश्त पर थी, तब उनकी नजर पुल के नीचे 20 फीट गहरे गड्ढे में जल रही मोटरसाइकिल की लाइट पर पड़ी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत नीचे उतरकर देखा तो वहां दो लोग गंभीर अवस्था में कराह रहे थे।

पुलिस ने आनन फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने नीरज राम को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बॉबी चौधरी की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक नीरज राम चेन्नई में मजदूरी करता था और हाल ही में गांव आया हुआ था। मंगलवार को वह अपनी दूसरी पत्नी के घर ग्राम पचौड़ी गया था। देर रात अपाचे मोटरसाइकिल संख्या से बासोडीह की ओर लौटने के दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram