Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»कोडरमा में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, पिकअप-एक्सयूवी जब्त
Jharkhand

कोडरमा में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, पिकअप-एक्सयूवी जब्त

Faizal HaqueBy Faizal HaqueApril 8, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Koderma news: अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोडरमा पुलिस को उस समय बड़ी सफ़लता हाथ लगी जब एक पिकअप गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया गया। कोडरमा थाना पुलिस ने बागीटांड़ के पास से भारी मात्रा में शराब से लदी एक पिकअप वैन जब्त की है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो शराब तस्करी में संलिप्त बताए जा रहे हैं।

जिसमें कुलदीप कुमार यादव (बृंदा कोडरमा), सतीश राय (यूपी), विकास कुमार (नालन्दा, बिहार) के नाम हैं। बताया जाता है कि इसी एक्सयूवी से शराब तस्करों को मदद की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर एक पिकअप वाहन में अवैध शराब की बड़ी खेप लेकर बिहार की ओर जा रहे हैं।

सूचना के आधार पर कोडरमा थाना प्रभारी विकास कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर इलाके में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान देखा गया कि जैसे ही संदिग्ध पिकअप वैन बागीटांड़ के पास पहुंची, पुलिस को देखते ही चालक ने वाहन भगाने की कोशिश की।

हालांकि इस दौरान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को पकड़ लिया और दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में चालक ने खुलासा किया कि उनके साथ एक एक्सयूवी वाहन भी चल रहा था। वह उन्हें सुरक्षित सीमा पार कराने में मदद कर रहा था। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त एक्सयूवी को भी जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान खास बात यह रही कि जब्त एक्सयूवी पर उत्तर प्रदेश का नंबर अंकित मिला तथा उस पर पुलिस का लोगो भी लगा हुआ है, जिससे पूरे मामले में कई संदेह उत्पन्न हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह वही एक्सयूवी है, जिसकी तलाश पुलिस पिछले दो दिनों से कर रही थी।

सोमवार को कोडरमा रजौली मुख्य मार्ग (एनएच-20) पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें करीब 600 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई थी। उस घटना के बाद एक एक्सयूवी वाहन मौके पर पहुंचा था और स्कॉर्पियो में सवार लोगों को लेकर फरार हो गया था। अब ताजा कार्रवाई के बाद दोनों मामलों के तार जुड़ते नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है ओर कुछ भी कहने से बच रही है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

RECENT ADDA.

निहंगों के उत्पात से उत्तराखंड में भारी तनाव, बुलाई गई ITBP की टीम

June 22, 2026

गोरखपुर में खूनी खेल, 16 साल के भाई ने पूरे परिवार को सुलाया मौत की नींद

June 22, 2026

कुछ चीजों में अमेरिका से बेहतर है भारत; NRI महिला का सोशल मीडिया पर अनुभव वायरल

June 22, 2026

हिजाब न पहनने पर इस ईरानी सिंगर को मिलेगी सजा, खाने पड़ेंगे 74 कोड़े

June 22, 2026

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट में भीषण धमाका, 54 घायल और 18 लापता

June 22, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.