Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Uttar Pradesh»शिक्षकों को बड़ी राहत, अब सरकारी ही नहीं निजी अस्पतालों में भी कैशलेस इलाज
Uttar Pradesh

शिक्षकों को बड़ी राहत, अब सरकारी ही नहीं निजी अस्पतालों में भी कैशलेस इलाज

योगी सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए प्रदेश के करीब 15 लाख शिक्षकों और शिक्षामित्रों को सरकारी व निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा देने का रास्ता साफ कर दिया है।
By Samsul HaqueJanuary 29, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा जगत से जुड़े लाखों लोगों को बड़ी राहत देते हुए कैशलेस इलाज की सुविधा का दायरा बढ़ा दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई, जिसके तहत अब शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मी और उनके आश्रित सरकारी के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी बिना भुगतान इलाज करा सकेंगे।

सीएम ने इस योजना की घोषणा बीते वर्ष शिक्षक दिवस के मौके पर की थी, जिस पर अब कैबिनेट की औपचारिक मुहर लग गई है। इस फैसले से बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े करीब 15 लाख शिक्षक और कर्मचारी लाभान्वित होंगे। सरकार के मुताबिक इस पर कुल लगभग 448 करोड़ रुपये का व्यय अनुमानित है।

इस खबर को भी पढ़ें : जनता दर्शन में महिला ने सुनाया दर्द, सीएम योगी ने दिए त्वरित निर्देश

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि कैबिनेट बैठक में कुल 32 प्रस्ताव आए थे, जिनमें से 30 को स्वीकृति दी गई। इसी क्रम में यह अहम फैसला भी लिया गया। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनुदानित विद्यालयों, संस्कृत शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त विद्यालयों, स्ववित्तपोषित स्कूलों और राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों में मानदेय पर कार्यरत व्यावसायिक शिक्षकों को आईपीडी कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इस सुविधा का लाभ उनके आश्रित भी उठा सकेंगे।

माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने बताया कि इस वर्ग के करीब 2.97 लाख से अधिक लोग योजना से जुड़ेंगे और इस पर लगभग 89.25 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। वहीं, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के 11.95 लाख से अधिक शिक्षक, शिक्षामित्र, विशेष शिक्षक, अनुदेशक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के वार्डेन और प्रधानमंत्री पोषण योजना के रसोइयों को भी इस योजना में शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रति कर्मी करीब 3,000 रुपये सालाना प्रीमियम के आधार पर सरकार को लगभग 358.61 करोड़ रुपये का वार्षिक खर्च आएगा। कैशलेस इलाज की सुविधा सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ साचीज से जुड़े निजी अस्पतालों में भी उपलब्ध होगी। इलाज की दरें आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के मानकों के अनुसार तय होंगी।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि पहले से किसी अन्य केंद्र या राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजना से आच्छादित कर्मियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। स्ववित्तपोषित विद्यालयों के शिक्षकों को वेरिफिकेशन के बाद योजना में शामिल किया जाएगा, जिसके लिए जिला स्तर पर कमेटी गठित की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गिरफ्तार 5 आरोपियों का हो सकता है पॉलीग्राफ टेस्ट

July 8, 2026

UP Mango Festival 2026: 800 वैरायटी के आम, GI टैग वाले मलीहाबादी दशहरी की रही खास पहचान

July 3, 2026

सीएम योगी का 8 जुलाई को काशी दौरा, शिक्षकों को देंगे बड़ी चिकित्सा सुविधा

July 3, 2026

RECENT ADDA.

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026

‘टाइगर’ ने ‘ग्लाइडर’ को 3-0 से रौंदा, MMK हाई स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.