फॉण्ट कनवर्टर NEW

साइबर सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता रैली, सुरक्षित डिजिटल जीवन का संदेश

चतरा/बचरा। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराध और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों को लेकर गुरुवार को गवर्नमेंट प्लस हाई स्कूल, बचरा में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। साइबर सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य को समर्पित इस रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर

अपनी भाषा में पढ़ें

चतरा/बचरा। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराध और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों को लेकर गुरुवार को गवर्नमेंट प्लस हाई स्कूल, बचरा में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। साइबर सुरक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य को समर्पित इस रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।

रैली की शुरुआत विद्यालय परिसर से हुई, जो बचरा माइंस कॉलोनी होते हुए वसंत विहार तक पहुंची। हाथों में जागरूकता संदेशों वाले पोस्टर लिए छात्रों ने सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, साइबर ठगी से बचाव और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच का संदेश दिया। रैली का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने किया।

यह कार्यक्रम फ्लेयर एनजीओ के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। संस्था द्वारा रैली के साथ-साथ विद्यालय परिसर में एक जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। शिविर के माध्यम से साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और मानसिक तनाव से निपटने के उपायों पर जानकारी दी गई।

रैली और शिविर को सफल बनाने में ग्रामीणों, स्थानीय प्रशासन तथा सीसीएल कर्मियों का भी सराहनीय सहयोग मिला। फ्लेयर एनजीओ के फील्ड स्टाफ निखत प्रवीण, प्रकाश, राज्य समन्वयक रविंदर सोनार और विद्यालय के शिक्षकों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों और समाज को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के साथ-साथ मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जागरूक करना है। भविष्य में भी ऐसे जागरूकता अभियानों को जारी रखने की बात कही गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram