मेदिनीनगर: सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव में जहरीला पदार्थ खाने से एक 30 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान सुदामा यादव की पत्नी पुष्पा देवी के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, बुधवार रात पुष्पा देवी का किसी बात को लेकर अपने पति से विवाद हुआ था। विवाद के बाद उसने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




