फॉण्ट कनवर्टर NEW

2018 से बंद स्कूल में हादसा, प्रशासन ने क्यों की ध्वस्तीकरण की घोषणा?

Ranchi News : रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के टांगर बस्ती में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां एक जर्जर और पूर्व में बंद किए गए स्कूल भवन का एक हिस्सा अचानक गिर गया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के टांगर बस्ती में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां एक जर्जर और पूर्व में बंद किए गए स्कूल भवन का एक हिस्सा अचानक गिर गया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मृतक के परिजनों और घायलों को नियमानुसार मुआवजा देने का निर्देश संबंधित अंचल अधिकारी को दिया है।

गौरतलब है कि यह स्कूल वर्ष 2018 में राज्य सरकार की स्कूल मर्जर नीति के तहत बंद कर दिया गया था और छात्रों को अन्य निकटवर्ती स्कूलों में स्थानांतरित कर दिया गया था। तब से यह भवन निष्क्रिय पड़ा था और समय के साथ जर्जर होता चला गया।

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने भवन की गंभीर स्थिति को देखते हुए इसे पूरी तरह से ध्वस्त करने की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए इस भवन परिसर में प्रवेश न करें क्योंकि भवन अब पूरी तरह असुरक्षित है और वहां किसी भी प्रकार की गतिविधि जोखिमपूर्ण हो सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram