फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची उपायुक्त का रातू अंचल पर छापा – क्या मिला अचानक निरीक्षण में?

Ranchi News : रांची जिले के उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय, रातू का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यालय की कार्यप्रणाली, कर्मियों की उपस्थिति और जनकल्याण योजनाओं की स्थिति का मूल्यांकन करना था। उन्होंने लॉग बुक, आगत-निर्गत

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : रांची जिले के उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय, रातू का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यालय की कार्यप्रणाली, कर्मियों की उपस्थिति और जनकल्याण योजनाओं की स्थिति का मूल्यांकन करना था। उन्होंने लॉग बुक, आगत-निर्गत पंजी, सेवा पुस्तिका, रोकड़ पंजी, संचिका, जनशिकायत पंजी, पेंशन संबंधित फाइलों आदि की गहन जांच की।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पाया कि कुछ कर्मियों की उपस्थिति संदिग्ध है और कार्यालय परिसर की साफ-सफाई में भी सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने सभी कर्मियों को निर्देशित किया कि कार्यालय परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है।

बिचौलियों पर सख्त रुख
उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में बिचौलियों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सिर्फ वही लोग कार्यालय में आएं जिनका कार्य हो, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जनसंपर्क और संवाद
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालय में उपस्थित नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए निर्देशित किया। उन्होंने विशेष रूप से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर बल देते हुए कहा कि वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन सहित सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को समय पर मिलना चाहिए। यदि कोई पात्र व्यक्ति योजना से वंचित है तो उसकी पहचान कर शीघ्र निवारण करें।

स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण
उपायुक्त श्री भजन्त्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) रातू का भी दौरा किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, दवा वितरण केंद्र, आपातकालीन सेवा कक्ष का निरीक्षण किया। दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छता, बिजली-पानी व्यवस्था और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति की भी जांच की गई। उन्होंने मरीजों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित चिकित्सा पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

नेत्र जांच और संदेश
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्वयं अपनी आंखों की जांच कराकर यह संदेश दिया कि स्वास्थ्य की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि हर मरीज को समय पर उपचार व आवश्यक दवाएं मिलनी चाहिए, ताकि जनहित में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावी बनी रहें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram