फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

कौन बना बोकारो मिनी मैराथन का चैंपियन? देखिए पूरी लिस्ट

Bokaro News: राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर बोकारो में शुक्रवार को खेलों का अनोखा जश्न देखने को मिला। एंजेला आर्चीज केंद्र की ओर से सेक्टर-5 स्थित पुस्तकालय मैदान में मिनी मैराथन का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें लगभग 1500 धावकों ने हिस्सा लेकर पूरे मैदान

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Bokaro News: राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर बोकारो में शुक्रवार को खेलों का अनोखा जश्न देखने को मिला। एंजेला आर्चीज केंद्र की ओर से सेक्टर-5 स्थित पुस्तकालय मैदान में मिनी मैराथन का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें लगभग 1500 धावकों ने हिस्सा लेकर पूरे मैदान का माहौल खेल-भावना से भर दिया।

इस आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुलू महतो ने किया। उनके साथ पूर्व विधायक लंबोदर महतो, पूर्व विधायक बीरंची नारायण, जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी और जिला खेल अधिकारी भी मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान सांसद ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी उतने ही जरूरी हैं, क्योंकि खेल से शरीर और दिमाग दोनों का विकास होता है। साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि सांसद कोटा से खेल आयोजन अब पूरे भारत में किए जाएंगे, जिनमें बोकारो की खास भागीदारी रहेगी।

मिनी मैराथन को तीन वर्गों में बांटा गया था। पुरुष वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ में कुलदीप यादव ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि बबलू टुडू दूसरे और विशाल वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग की 5 किलोमीटर दौड़ में रांची की पूजा सिंह ने बाजी मारी। अदिति रजक को दूसरा और अनिता दास को तीसरा स्थान मिला।

अंडर-15 वर्ग की 3 किलोमीटर दौड़ में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बालकों में विवेक कुमार साहू पहले, उपेंद्र कुमार दूसरे और कुणाल कुमार तीसरे स्थान पर रहे। बालिकाओं में सुतापा मुखर्जी ने पहला स्थान पाया, जबकि राखी कुमारी और अनुपम मंडल क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार भी दिए गए। प्रथम स्थान पर आने वाले धावकों को 10 हजार रुपये, दूसरे को 7 हजार, तीसरे को 5 हजार और चौथे-पांचवें स्थान पर रहने वालों को 1-1 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram