फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड के किस जिले में कौन से मंत्री फहराएंगे तिरंगा? देखें पूरी सूची

पलामू से बोकारो तक मंत्रियों के झंडोत्तोलन का कार्यक्रम तय, शासन-प्रशासन सतर्क

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: स्वतंत्रता दिवस 2026 के पावन अवसर पर झारखंड सरकार ने राज्यभर के जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण समारोह को भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने की रूपरेखा तैयार कर ली है। 15 अगस्त को आयोजित होने वाले राजकीय कार्यक्रमों के दौरान राज्य मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्री विभिन्न जिलों में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर तिरंगा फहराएंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश और विस्तृत दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं।
प्रशासनिक निर्देश के मुताबिक, पलामू (डालटनगंज) जिला मुख्यालय में मंत्री राधा कृष्ण किशोर एवं मंत्री दीपक बिरुवा संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन करेंगे। इसके अलावा, पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा और गुमला जिले में ध्वजारोहण की जिम्मेदारी मंत्री चमरा लिंडा को सौंपी गई है। संताल परगना और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रमुख जिलों में भी मंत्रियों का कार्यक्रम तय कर दिया गया है; गोड्डा में मंत्री संजय प्रसाद यादव, जामताड़ा में मंत्री इरफान अंसारी, देवघर में मंत्री हफीजूल हसन तथा पाकुड़ जिले में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह तिरंगा फहराएंगी।
वहीं औद्योगिक और प्रमुख पूर्वी जिलों की बात करें तो बोकारो में मंत्री योगेंद्र प्रसाद, गिरिडीह में मंत्री सुदिव्य कुमार और लोहरदगा जिले में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे।
विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी ने इस संबंध में सभी संबंधित जिलों के उपायुक्तों (DC), वरीय पुलिस अधीक्षकों (SSP) और पुलिस अधीक्षकों (SP) को सख्त निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित मंत्रियों के साथ तुरंत समन्वय स्थापित करें और सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल तथा परेड की तैयारियों सहित सभी आवश्यक प्रशासनिक प्रबंध समय रहते पूरा करना सुनिश्चित करें। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय पर्व के इस ऐतिहासिक अवसर को अत्यंत गरिमामय, अनुशासित और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि आम नागरिक देशभक्ति के इस उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग ले सकें।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram