फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

क्या है बाथरूम कैम्पिंग ट्रेंड? युवाओं में क्यों तेजी से बढ़ रहा है क्रेज

Social News: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई ट्रेंड वायरल होते रहते हैं। इन दिनों एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसका नाम बाथरूम कैम्पिंग है। इसका नाम सुनकर भले ही आपको थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन ये जैन-जेड

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Social News: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई ट्रेंड वायरल होते रहते हैं। इन दिनों एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसका नाम बाथरूम कैम्पिंग है। इसका नाम सुनकर भले ही आपको थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन ये जैन-जेड में तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग अपने फोटो और वीडियो ऑनलाइन शेयर कर रहे हैं, जिसमें वे बाथरूम में ही समय बिताते दिखाते हैं।

इस ट्रेंड की चर्चा सिर्फ इंटरनेट तक सीमित नहीं है, बल्कि कई जगह ये एक तरह की लाइफस्टाइल भी बन गई है। दिलचस्प बात ये है कि बाथरूम कैम्पिंग के बारे में लोगों की राय भी अलग-अलग है। कुछ लोग रिलैक्स करने का तरीका मानते हैं, कुछ इस समय की बर्बादी या अजीब आदत कहते हैं। फिर भी ये ट्रेंड लगातार चर्चा में बना हुआ है। भले ही बाथरूम कैम्पिंग का नाम नया हो, लेकिन इसका क्रेज दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है।

जब आप बिना किसी जरूरत के लंबे समय तक बाथरूम में रहते हैं, तब इस बाथरूम कैम्पिंग कहा जाता है। जैन-जेड म्यूजिक सुनते हैं, सोशल मीडिया पर वीडियो स्क्रॉल करते हैं और खुद के साथ समय बिताते हैं। बता दें कि टिकटॉक पर एक यूजर के वीडियो से इसका ट्रेंड शुरू हुआ था। वीडियो में यूजर ने बताया था कि वहां बाथरूम में जाकर आराम करता है। यहां कोई परेशान करने नहीं आता है।

युवाओं में इसका क्रेज बढ़ रहा है क्योंकि ये एक तरह से तनाव से बचने और सुकून पाने का अच्‍छा मौका होता है। लोग तनाव और ओवरथिंकिंग को रोकने के लिए ये तरीका अपना रहे हैं। ये एक तरह से सेफ स्‍पेस बन गया है। अगर आप मानिसक सुकून पाना चाहते हैं, ये एक बेहतरीन तरीका है। अकेले में आप सकारात्मक सोच सकते हैं। खुद के साथ समय बिताने का सही तरीका है। इससे आपका मन शांत रहता है। आपको कुछ समय के लिए सामाजिक दबाव से मुक्ति मिलती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram