फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

उपायुक्त और एसएसपी ने दी खास हिदायतें, 15 अगस्त पर दिखेगा अनुशासन का नजारा

Ranchi News : झारखंड की राजधानी रांची में स्वतंत्रता दिवस 2025 के मुख्य समारोह की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसी क्रम में बुधवार को मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस का फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न हुआ। इस रिहर्सल में स्वतंत्रता दिवस के दिन होने

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ranchi News : झारखंड की राजधानी रांची में स्वतंत्रता दिवस 2025 के मुख्य समारोह की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसी क्रम में बुधवार को मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस का फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न हुआ। इस रिहर्सल में स्वतंत्रता दिवस के दिन होने वाली हर गतिविधि का सटीक और अनुशासित अनुकरण किया गया, जिससे 15 अगस्त के दिन कार्यक्रम में किसी तरह की कमी न रह जाए।

रिहर्सल का नेतृत्व उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजन्त्री और वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने किया। दोनों अधिकारियों ने परेड की सलामी ली और सभी प्रतिभागी दलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, रांची मनोज कौशिक भी मौजूद रहे।

संयुक्त ब्रीफिंग में मिले निर्देश
कार्यक्रम की सुरक्षा और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। इसमें संयुक्तादेश के मुख्य बिंदुओं को विस्तार से बताया गया। उपायुक्त श्री भजन्त्री ने अधिकारियों से कहा कि वे अपने कार्य, दायित्व और प्रतिनियुक्ति स्थल की पूरी जानकारी रखें। साथ ही मुख्य अतिथियों के आगमन और निर्गमन की व्यवस्था समय पर और व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करें।

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सिन्हा ने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष बल देते हुए निर्देश दिया कि समारोह में आने वाले प्रत्येक आगंतुक की सघन जांच की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अवांछित व्यक्ति या आपत्तिजनक सामग्री के साथ किसी को भी समारोह स्थल में प्रवेश न करने दिया जाए।

परेड में शामिल होंगे ये प्लाटून

  • सीआरपीएफ – एक प्लाटून
  • आईटीबीपी – एक प्लाटून
  • एसएसबी – एक प्लाटून
  • सीआईएसएफ – एक प्लाटून
  • झारखंड जगुआर – एक प्लाटून
  • जैप-1 – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
  • जैप-2 – एक प्लाटून
  • जैप-10 – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
  • रांची पुलिस (महिला) – एक प्लाटून
  • होमगार्ड – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
  • एनसीसी एसआर (ब्वॉयज) – एक प्लाटून
  • एनसीसी (गर्ल्स) – एक प्लाटून
  • रांची पुलिस (पुरुष) – एक प्लाटून
  • बिहार पुलिस – एक प्लाटून

परेड का समादेशन इस बार सहायक पुलिस अधीक्षक श्रुति (भा.पु.से.) करेंगी। वहीं, द्वितीय समादेशन परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक रांची दुसरुवान सिंह करेंगे।

सुरक्षा और अनुशासन पर खास जोर
रिहर्सल के दौरान परेड में भाग लेने वाले सभी जवानों, एनसीसी कैडेट्स और पुलिस बलों ने अपने अभ्यास से यह साबित किया कि वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अनुशासन और उत्साह का बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। अधिकारियों ने इस मौके पर कार्यक्रम से जुड़े सभी कर्मियों को अंतिम रूप से दिशा-निर्देश दिए और समयबद्ध तरीके से अपने-अपने कार्य निष्पादित करने का आह्वान किया।

मोरहाबादी मैदान में इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह बेहद भव्य और देशभक्ति से सराबोर होने वाला है। रंग-बिरंगे झंडों, देशभक्ति गीतों और जोशीले नारों के बीच, रांचीवासी एक बार फिर आज़ादी के जश्न का गवाह बनेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram